कोहली-कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की पर क्रिकेट विशेषज्ञों की आई प्रतिक्रिया, गावस्कर-वॉन ने रखी राय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2024। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे के पहले दिन उस समय विवाद हो गया जब विराट कोहली और डेब्यू कर रहे ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच धक्का-मुक्की हो गई। अब इसे लेकर सुनील गावस्कर और माइकल वॉन जैसे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी राय रखी है। इन दोनों ने हालांकि, मैदान पर कोहली के आक्रामक रवैये की आलोचना की है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 11वें ओवर में कोंस्टास ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर दो चौके और एक छक्का लगाया। ओवर की तीसरी गेंद के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधा से लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतू-मैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर ने आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया। कोंस्टास की इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ भी कहासुनी हुई थी। कोंस्टास को बीट करने पर सिराज उन्हें कुछ बोलकर उकसाते दिखे थे।

गावस्कर बोले – इससे बचा जा सकता था
इस घटना के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गावस्कर ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि दिन के खेल के अंत में मैच रेफरी दोनों खिलाड़ियों पर किस तरह का प्रतिबंध लगाते हैं। गावस्कर ने कहा, यह टेस्ट क्रिकेट का गर्म माहौल है, लेकिन इससे बचा जा सकता था। मेरा मतलब है कि यह इस तरह था कि आप किसी व्यस्त सड़क पर चल रहे हैं और देख रहे हैं कि सामने से कोई आ रहा है तो आप हट सकते हैं। इसमें कुछ भी नहीं है, अगर आप हट जाएंगे तो छोटे नहीं हो जाएंगे। आप खेल के मैदान पर ऐसी चीजें नहीं देखना चाहेंगे। 

गावस्कर ने कहा, बिना रिप्ले देखे इस मामले में जो मेरी पहली राय है वो यह कि दोनों खिलाड़ी नीचे की तरफ देख रहे थे। मुझे लगता है कि दोनों ने ही एक दूसरे को आते नहीं देखा होगा। कोंस्टास शायद अपने बल्ले को देख रहे थे, जबकि कोहली की नजरें गेंद पर थी। हमें शाम को पता चलेगा कि इस मामले में किस पर अधिक जुर्माना लगाया जाता है। 

हीली-वॉन ने कोहली की आलोचना की
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि गलती पूरी तरह से कोहली की है क्योंकि 19 साल के कोंस्टास ने निडर होकर बल्लेबाजी की जिससे विश्व क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले कोहली असहज हो गए। वॉन ने कहा, कोहली ने पूरी तरह से गलत व्यवहार किया। मुझे यह समझ नहीं आया कि इतने अनुभवी खिलाड़ी जो किंग है वो 19 साल के खिलाड़ी से क्यों भिड़ा। कोंस्टास ने इस जगह कोई गलती नहीं की थी। कोहली उसकी तरफ गए और आप ऐसा नहीं कर सकते। 

वहीं, महिला ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाज एलिसा हीली ने कोहली के व्यवहार की आलोचना की। हीली ने कहा, यह देखना काफी निराशाजनक है कि इतना अनुभवी खिलाड़ी जो अपने देश का शीर्ष खिलाड़ी है, वो इस तरह नजर आया।

Leave a Reply

Next Post

'रेवंत रेड्डी सरकार टॉलीवुड को निशाना बना रही', भाजपा नेता अमित मालवीय का सीएम पर गंभीर आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हैदराबाद 26 दिसंबर 2024। हैदराबाद में एक थिएटर के बाहर मची भगदड़ और उसमें महिला की मौत के बाद टॉलीवुड अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ कार्रवाई देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा नेता अमित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप