कांकेर से टिकट पाने के लिए कांग्रेस के दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, इन पांच नामों की चर्चा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कांकेर 26 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। कांकेर विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए पर्यवेक्षकों की टीम आज कांकेर पहुंची है। पर्यवेक्षकों को लुभाने के लिए टिकट के  दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के पुराने कम्युनिटी हॉल में पर्यवेक्षक कांग्रेस से टिकट मांग रहे दावेदारों से चर्चा की। इस दौरान दावेदारों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन कर  कम्युनिटी हॉल पहुंचे।

गौरतलब हो की कृषि विभाग में पदस्थ सहायक उप संचालक सरजू शोरी ने वीआरएस लेकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। सरजू शोरी ने कांकेर विधानसभा से अपनी दावेदारी ठोकी है। सरजू शोरी ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ अपने निवास से रैली निकालकर कम्युनिटी हॉल पहुंच दावेदारी ठोकी।

इन नामों की हो रही चर्चा

कांकेर विधानसभा से भाजपा द्वारा आशाराम नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस से पांच दावेदारों के नामों पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस पार्टी की बात करे तो इसमें प्रमुख दावेदारों में वर्तमान विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, नितिन पोटाई, सरजू शोरी, नरेश ठाकुर के नामों चर्चा की जा रही है। दावेदारों के नाम पर मुहर लगाने के लिए महाराष्ट्र आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नामदेव उसेंडी कांकेर दौरे पर है।

Leave a Reply

Next Post

महाकाल के दरबार पहुंचे परिणीति-राघव चड्ढा, नंदी हॉल से की पूजा-अर्चना; 25 सितंबर को होने वाली है शादी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 26 अगस्त 2023। फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने होने वाले दूल्हे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची, जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के नियमों का पालन करते हुए नंदी हॉल से भगवान का पूजन-अर्चन कर चांदी द्वार पर […]

You May Like

कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर....|....क्विंसी ने चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल....|....गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर....|....सोने का सही तरीका: तकिया मोड़कर सोने के क्या नुकसान हैं?