भारत के हेड कोच पर पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का तंज, बोले- द्रविड़ महान बैटर, लेकिन मेरी गेंद…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन का कहना है कि मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ उन महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं जो उनकी गेंद को पढ़ने का तरीका नहीं ढूंढ सके थे। मुरलीधरन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत के कई महान बल्लेबाज जैसे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर उनकी गेंद को पढ़ लेते थे लेकिन द्रविड़ ऐसा नहीं कर सके थे। मुरलीधरन ने अपने जीवन पर बनी फिल्म ‘800’ के ट्रेलर लांच के दौरान कहा- वह (सचिन तेंदुलकर) मेरी गेंद को बहुत अच्छी तरह पढ़ लेते थे, लेकिन ज्यादा खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाते थे। (ब्रायन) लारा भी इसमें सफल रहे थे, लेकिन वह भी मेरी गेंदों को हिट नहीं कर सके थे।

इस मौके पर महान क्रिकेटर तेंदुलकर भी मौजूद थे। तेंदुलकर ने स्पिन इस जादूगर के साथ अपनी पहली मुलाकात याद करते हुए कहा- मैं पहली बार 1992-93 में इनसे मिला था और तब से हम अच्छे दोस्त हैं। पूरी दुनिया जानती थी कि वह किस तरह से गेंद को स्पिन कराते थे। आप उन्हें ‘एक्सप्रेसवे’ पर भी गेंदबाजी कराओगे तो वह गेंद को टर्न करा लेंगे। भले ही कैसी भी सतह हो। जब उन्होंने ‘दूसरा’ गेंद डालनी शुरू की तो 18 महीने नेट पर इसका काफी अभ्यास किया। ’

सचिन ने कहा- पिछले महीने ही मैं किसी काम से श्रीलंका गया था और मैंने मुरलीधरन को संदेश भेजा कि आपके शहर में हूं। उन्होंने बताया कि वह भारत में हैं। पहली बार उन्होंने मुझे अपनी बायोपिक फिल्म के बारे में बताया और पूछा कि क्या आप मेरी फिल्म के ट्रेलर लांच में आएंगे? मैंने कहा आपके लिए कभी भी। मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आशा करता हूं कि सभी लोग इस फिल्म को खूब पसंद करेंगे। इस फिल्म के लिए मैं मुथैया मुरलीधरन और फिल्म की पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

छह अक्तूबर को रिलीज हो रही फिल्म

ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में काम कर चुके अभिनेता मधुर मित्तल ‘800’ फिल्म में मुथैया मुरलीधरन का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में मधुर मित्तल के अलावा महिमा नांबियार, नरेन, नासिर, वेला राममूर्ति, रिथविक, अरुल दास और हरि कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 6 अक्तूबर 2023 को रिलीज होने वाली है। 

51 साल के पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी मुरलीधरन के नाम 133 टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2010 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मुरलीधरन ने 350 वन-डे में 534 और 12 टी-20 में 13 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने ने मार्च 2015 में चेन्नई की मदीमलार रमामूर्ति से शादी की थी।

Leave a Reply

Next Post

रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम घोषित, 'अनफिट' केएल राहुल का हुआ चयन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 सितम्बर 2023। विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान