अगवा किये गए ठेकेदार की नक्सलियों ने की हत्या, शव के पास मिला पर्चा, इलाके में मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 08 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार इम्तियाज़ अली का नक्सलियों ने अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी है। बता दें कि रविवार शाम पामेड़ के इरापल्ली इलाके में नक्सलियों ने इम्तियाज़ को बंधक बनाया था। जिसके बाद आज सुबह ठेकेदार का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हत्या की जिम्मेदारी पामेड़ एरिया कमेटी ने ली है।

ऐसे नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम

घटना रविवार शाम उस समय हुई जब इम्तियाज़ अली अपनी टीम के साथ सड़क निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों का एक दस्ता वहां पहुंचा और ठेकेदार को जबरन अपने साथ जंगल की ओर ले गया। इस दौरान ठेकेदार के साथ मारपीट भी की गई। इम्तियाज़ के साथ काम कर रहे एक सहयोगी ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वह सीधे इरापल्ली स्थित मेटागुड़म सुरक्षा कैंप पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी सुरक्षा बलों को दी। सहयोगी के बयान के बाद इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

शव के साथ पर्चा बरामद

वहीं सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस ने इम्तियाज़ अली का शव जंगल से बरामद किया। शव के पास से एक पर्चा भी मिला है, जिसमें पामेड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में नक्सलियों ने निर्माण कार्य रोकने की धमकी भी दी है। मारा गया ठेकेदार इम्तियाज़ अली उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से नारायणपुर में रहकर सड़क निर्माण कार्य संभाल रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस और सुरक्षा बालों की टीम ने इलाके में सर्च अभियान बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Next Post

सरस्वथी राजू पुथरन फाउंडेशन ने बदल दी हजारों जिंदगियों की दिशा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 दिसंबर 2025। कर्नाटक में कार्यरत सरस्वथी फाउंडेशन पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में गरीब एवं वंचित समुदायों के लिए सहारा बनकर उभरी है। इस संस्था की स्थापना 2012 में दिवंगत राजू पी. पुथरन ने की थी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प