भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग; 7 लोगों की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 22 जनवरी 2022। मुंबई में शनिवार को सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास एक इमारत में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस इमारत में आग लगी वह 20 मंजिला कमला बिल्डिंग है। इस आग की घटना में अब तक सात लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है।  

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इमरात के आसपास धुएं के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। छह बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

18वीं मंजिल पर लगी आग
20 मंजिला इमरात की 18वीं मंजिल पर आग लगने की घटना हुई। अधिकारियों के मुताबिक, आग सुबह करीब सात बजे लगी। इसके बाद आग को काबू करने के लिए 13 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दो से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

अभी भी चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया कि इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग बुझने के बाद भी वहां पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इमारत के पास पांच एंबुलेंस को तैनात किया गया है। 

3 घायल ICU में भर्ती
घायलों में से 15 को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 ICU में हैं और 12 सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। वहीं, चार घायलों को नायर अस्पताल भेजा गया है। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दो लोगों को मृत लाया गया था। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया।

Leave a Reply

Next Post

2017 के मुकाबले BJP को घाटा, सपा को जबर्दस्त फायदा; UP में 7 ओपिनियन पोल का देखें निचोड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 22 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की योगी सरकार आएगी या अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी? इन सवालों का सही जवाब 10 मार्च को ही मिलेगा। लेकिन उससे पहले अलग-अलग चैनल-एजेंसियों ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण