बच्चों का किराया उम्र से नहीं लंबाई से होगा तय, नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में किराये को लेकर अनोखा नियम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 फरवरी 2026। नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में बच्चों के किराये को लेकर अनोखा नियम लागू है। सामान्य तौर पर परिवहन सेवाओं में उम्र के आधार पर छूट दी जाती है लेकिन यहां लंबाई का मानक तय किया गया है। स्टेशन परिसर और एएफसी गेट्स के पास लंबाई मापने के लिए निशान लगाए गए हैं। यदि बच्चे की लंबाई 90 सेमी (2.95 फीट) से नीचे है तो वह अपने अभिभावक के साथ मुफ्त सफर कर सकता है। यदि लंबाई 90 सेमी या उससे ऊपर है तो उसे पूरा टिकट लेना होगा। 

दरअसल कम उम्र के कुछ बच्चे भी ज्यादा लंबे होते हैं। ऐसे में अगर कोई 3 साल का बच्चा 92 सेमी लंबा है तो उसे टिकट लेना होगा। इसके विपरीत कम लंबाई वाला 4-5 साल का बच्चा भी मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकता है।

इन 7 मुख्य बातों का खास ख्याल रखें

  • अक्सर लोग किसी को छोड़ने या स्टेशन देखने अंदर चले जाते हैं। नियम के अनुसार आप जिस स्टेशन से प्रवेश करेंगे, वहीं से 20 मिनट के भीतर बाहर निकल सकते हैं।
  • टिकट बुक करने के लिए नमो भारत ऐप तो है, लेकिन ध्यान रहे कि मोबाइल ऐप से खरीदे गए क्यूआर टिकट न तो रिफंड होंगे और न ही उन्हें कैंसिल किया जा सकेगा।
  • चाहे आपने पेपर टिकट खरीदा हो या मोबाइल ऐप से डिजिटल टिकट लिया हो, टिकट जेनरेट होने के 120 मिनट (2 घंटे) के भीतर आपको स्टेशन के एएफसी गेट पर उसे स्कैन करके प्रवेश करना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान आपका टिकट या कार्ड खो जाता है तो गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने पर अधिकतम किराया और साथ में निर्धारित अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। यह भुगतान कस्टमर केयर सेंटर पर करना होगा।
  • आप अपने तय स्टेशन से आगे जाना चाहते हैं तो बाहर निकलने से पहले कस्टमर केयर सेंटर पर अतिरिक्त किराये का भुगतान करना होगा। यदि आप कार्ड धारक हैं तो गेट से बाहर निकलते समय बढ़ा हुआ किराया अपने आप कट जाएगा।
  • किसी भी बैंक का नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) यहां चलेगा। इसे स्टेशन काउंटर से खरीदा या रिचार्ज किया जा सकता है। वहीं स्टेशन पर लगी टिकट वेंडिंग मशीन या टिकट काउंटर से क्यूआर कोड वाला टिकट मिल जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल: 'हमारे गांव में ऐसो पहले कभी न भओ', शवों के पीछे दौड़ परिजन और ग्रामीण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कासगंज 23 फरवरी 2026। कासगंज के अमांपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मृतकों को अंतिम संस्कार तक अपनों का कंधा नहीं मिल सका और उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत पर ले जाकर विदाई दी गई। रविवार सुबह […]

You May Like

रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी....|....कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी