कोरबा में दंतैल हाथी का आतंक: 2 मकानों में की तोड़फोड़, रातभर जागने को मजबूर लोग; पूरे इलाके में दहशत का माहौल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 06 फरवरी 2025। कोरबा वन मंडल कटघोरा में 48 हाथी घूम रहे हैं। जो लंबे समय से विचरण कर रहे हैं। कई हाथी झुंड से बिछड़ कर जंगल से लगे गांव में पहुंच रहे हैं। जिससे ग्रामीण दहशत में हैं  ग्रामीण रात को जगाने को मजबूर हैं। अब हाथियों पर सायरन कभी असर नहीं हो रहा है। केंदई रेंज में दंतैल हाथी ने रात ढ़ोढ़ाबहार में दो मकानों को तोड़ दिया। केंदई रेंज में दंतैल हाथी के कहर से बचने के लिए ग्रामीण शंकर ने अपने परिवार के साथ भागकर जान बचाई। हाथी के मकान तोड़ने और हाथी मित्र दल के वाहन में सायरन बजाने का वीडियो सामने आया है। जहां वन विभाग की टीम सायरन बजा रही है। लेकिन हाथी को कोई असर नहीं हो रहा है, वह घर के बाहर खड़ा हुआ था। हाथी मित्र दल के कर्मचारी टॉर्च मारने के साथ सायरन बजाते रहे। लेकिन दंतैल पर कोई असर नहीं हुआ। हाथी मकान को तोड़ने के साथ ही अंदर से राशन सामान निकाल कर खाता रहा। काफी देर बाद दो मकानों को तोड़ने के बाद जंगल की ओर चला गया। इस क्षेत्र में अभी 28 हाथी घूम रहे हैं। जिसमें से दंतैल हाथी अलग से घूम रहा है। आसपास के ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।

ग्रामीणों की मानें तो हाथी गांव के आसपास में विचरण कर रहा है, जो अक्सर गांव के करीब आ जाता है। कई बार तो गांव के अंदर हाथी घुस जाता है और फसल को भी नुकसान पहुंचाता है जिससे लोग परेशान हैं और उन्हें आर्थिक क्षति भी हो रही है। हाथी से बचने के लिए उन्हें कई बार रात-रातभर जगना पड़ जाता है। वहीं, शाम होते ही लोगों को घर के अंदर रहना पड़ता है। डर हमेशा बना हुआ रहता है। 

Leave a Reply

Next Post

इंस्टाक्स वाइड इवो ट्रेंड और नॉस्टैल्जिया का एक बेहतरीन मिश्रण है-कार्तिक आर्यन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग) मुंबई 06 फरवरी 2025। इमेजिंग में अग्रणी फ़ूजीफ़िल्म इंडिया ने युवा सनसनी और फ़ूजीफ़िल्म इंडिया इंस्टेक्स के ब्रांड एंबेसडर कार्तिक आर्यन की मौजूदगी में हाई-एंड हाइब्रिड इंस्टेंट कैमरा, “इंस्टेक्स वाइड इवो लॉन्च करने की घोषणा की।  “वाइड इवो ” उपयोगकर्ताओं को कैमरे के पीछे एलसीडी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा