शराब दुकान में पॉकेटमारी गिरोह का खुलासा, एक पकड़कर लोगों ने लगाई मार, तीन फरार; ऐसे करते थे वारदात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 11 जनवरी 2026। कोरबा जिले के टीपी नगर स्थित शराब दुकान में उस वक्त हंगामा मच गया जब लोगों ने पॉकेटमारी करने वाले कुछ युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर ये युवक आसानी से लोगों के बटुए और मोबाइल पर हाथ साफ कर देते थे। इस बार इनका दांव उल्टा पड़ गया और एक युवक पकड़ा गया, जिसकी लोगों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, तीन अन्य युवक मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरोह पिछले काफी समय से टीपी नगर शराब भट्टी के आसपास सक्रिय था और भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के पैसों और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर रहा था। हालांकि, एक युवक पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और उससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अजय कुमार बताया और सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास का रहने वाला बताया। उसने यह भी कहा कि वह बैंड पार्टी में काम करता है और दोस्तों के साथ यहां आया था, जो मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चौकी ले आई। जिन लोगों के साथ पॉकेटमारी की घटना हुई थी, उन्हें भी पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

धर्मनिरपेक्ष के ठेकेदारों का बांग्लादेश की घटना पर मुंह बंद है: योगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रयागराज 11 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि बांग्लादेश की घटनाओं पर इनके मुंह बंद हैं। मुख्यमंत्री यहां माघ मेला क्षेत्र में जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी महाराज के 726वें प्राकट्य उत्सव को संबोधित […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान