गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गाजियाबाद, 13 सितंबर 2026। रेस्तरां गाली कांड के बाद लोनी में भाजपा से जुड़े नेताओं और समर्थकों के बीच खींचतान खुलकर सामने आ गई है। रविवार को क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन और विरोध में दो अलग-अलग महापंचायतें हुईं। दोनों पंचायतों में वक्ताओं ने अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने के साथ दूसरे गुट पर जमकर निशाना साधा।

सिरौली में विधायक के समर्थन में जुटे 24 गांव
सिरौली गांव में आयोजित हिंदू महापंचायत में करीब 24 गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंचायत की अध्यक्षता ओमकार त्यागी ने की। हिंदू रक्षा दल समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और संत-महंत मंच पर मौजूद रहे। पंचायत में लोगों ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के समर्थन में एकजुट रहने और उनके साथ लड़ाई लड़ने का फैसला लिया। वक्ताओं ने लोनी निवासी हाजी सलमान का भी जिक्र करते हुए उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और कथित आपराधिक इतिहास को लेकर सवाल उठाए।

रिस्तल में विधायक के खिलाफ पंचायत
उधर, रिस्तल गांव में भाजपा नेता अनिल कसाना की ओर से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ महापंचायत आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राम प्रधान ने की। पंचायत में कोतवालपुर, भूपखेड़ी, जावली, रिस्तल, महमूदपुर, शकलपुर और सीती समेत करीब 12 गांवों के लोग पहुंचे। वक्ताओं ने नेताओं के साथ कथित अभद्रता की निंदा करते हुए कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत में भविष्य में चुनाव के दौरान विधायक का विरोध करने की बात भी कही गई।

पहले भी हो चुकी हैं पंचायतें
रेस्टोरेंट गाली कांड के बाद यह पहली बार नहीं है जब लोनी में विधायक के समर्थन और विरोध में पंचायत हुई हो। इससे पहले भी अलग-अलग स्थानों पर दोनों पक्षों की ओर से पंचायतें आयोजित की जा चुकी हैं। लगातार हो रही इन पंचायतों से लोनी में भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी और बढ़ती नजर आ रही है। 

Leave a Reply

Next Post

शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज

शेयर करे25वें दिन भी नहीं बनी बात,नरेंद्र तीसरे दिन निर्जल अनशन पर, बिगड़ी तबीयत छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 13 सितंबर 2026।  मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। भोपाल के नीलम पार्क में […]

You May Like

शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं - मुख्यमंत्री साय....|....नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम