15 लाख सबके खातों में, दो करोड़ रोजगार, हर साल किसानों की आय दुगुनी करने और स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने को लेकर बहन सरोज पांडे ने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को राखी क्यों नहीं भेजी ? -शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करे

15 मौके थे बहन सरोज पांडे के पास रमन सिंह को राखी भेजने के 

300 रूपये बोनस 5 साल तक, 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, हर आदिवासी परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, 5 हार्स पॉवर पंपों को मुफ्त बिजली की याद क्यों नहीं दिलाई ?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/ 23 जुलाई 2020। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बहन सरोज पांडे से पूछा है कि 15 लाख सबके खातों में, दो करोड़ रोजगार, हर साल किसानों की आय दुगुनी करने और स्वामिनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने को लेकर बहन सरोज पांडे ने अपने भाई नरेन्द्र मोदी और भाई अमित शाह को राखी क्यों नहीं भेजती ? बहन सरोज पांडे ने भाई रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी ?

जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह ने सारी महिलाओं का भाई बनकर चुनाव के पहले राशन कार्ड बांटे और चुनाव खत्म होने के बाद राशन कार्ड की जांच के नाम पर माताओं-बहनों को रमन सिंह सरकार ने अपमानित किया, तब सरोज पांडे कहां थी? तब बहन सरोज पांडे ने रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी प्रदेश की जनता जानना चाहती है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बहन सरोज पांडे से छत्तीसगढ़ की जनता पूछना चाहती है कि 15 साल तक अपने भाई रमन सिंह को कितने वादे याद दिलाये? 15 मौके थे बहन सरोज पांडे के पास रमन सिंह को राखी भेजने के। 300 रूपये बोनस 5 साल तक, 2100 रूपये धान का समर्थन मूल्य, हर आदिवासी परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी, हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय, 5 हार्स पॉवर पंपों को मुफ्त बिजली की याद दिलाने बहन सरोज पांडे ने रमन सिंह को राखी क्यों नहीं भेजी ? यह छत्तीसगढ़ के लोग जानना चाहते हैं। राखी के अवसर पर बहन सरोज पांडे यह भी बता दे कि उन्होंने मोदी और शाह को कब राखी बांधा, कब याद दिलाया 15 लाख देने का वादा। इनमें से कुछ भी तो नहीं किया नरेन्द्र मोदी ने। सरोज पांडे दिल्ली में सांसद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आवास भी दिल्ली में है। राखी के अवसर पर सरोज पांडे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास में जाकर इन बातों को पूरे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कहना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

रमन सिंह, भूपेश बघेल के प्रति ईष्र्या रखते हैं -मोहन मरकाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/23 जुलाई 2020। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में, मजदूरों के हित मे, पशुपालकों के हित मे गोबर खरीद रहे हैं तो रमन सिंह जी को तकलीफ होना स्वभाविक है, ईष्र्या होना स्वाभाविक है। रमन […]

You May Like

अति पिछड़े और कामकाजी समाजों को मिले सत्ता संगठन में भागीदारी- त्रिलोक श्रीवास....|....स्वतंत्र भारद्वाज को कोर्ट से मिली तीन हफ्ते की अंतरिम जमानत....|....आचार्य अनिरुद्धाचार्य बोले- साइबर ठगी से सावधान रहना जरूरी....|....छत्तीसगढ़ के जंगलों में फिर दौड़ेंगे काले हिरण....|....छत्तीसगढ़ में सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा....|....पीएम आवास योजना पर आमने-सामने....|....त्विशा शर्मा कांड में आरोपी गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं....|....बारिश न बने बाधा, इसलिए राहुल गांधी की सभा वाटरप्रुफ डोम में, तैयारियां शुरू....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर MP आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन....|....22 साल बाद स्विट्जरलैंड में सजेगी विश्व शतरंज की बिसात