भूपेश बघेल के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का पलटवार, कहा – एक दूसरे का कद छोटा करना कांग्रेस की संस्कृति

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तखतपुर 20 जून 2024। प्रथम नगर आगमन पर तखतपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव का कद छोटा करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर तोखन साहू ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, एक दूसरे का कद छोटा करना कांग्रेस की संस्कृति है. भारतीय जनता पार्टी में एक दूसरे को जोड़कर चलते हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा, मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता का पंच से लेकर लोकसभा तक पहुंचना और मोदी के मंत्री मंडल में शामिल होना भाजपा में ही संभव है. भूपेश बघेल इस तरह की बाते करके कांग्रेस पार्टी की संस्कृति को बता रहे हैं. सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास ही भाजपा पार्टी का मूलमंत्र है।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर पहुंचे तोखन साहू का जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और सभी समाज के लोगों ने तोखन साहू को हार माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर केंद्रीय मंत्री बनाने की खुशी जताई.

Leave a Reply

Next Post

जांच में रेल हादसे की वजह का हुआ खुलासा, मालगाड़ी चालक दल की लापरवाही बनी जानलेवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 20 जून 2024। पश्चिम बंगाल में कंजनजंघा एक्सप्रेस हादसे की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि मालगाड़ी के चालक दल और जलपाइगुड़ी डिवीजन के परिचालन विभाग की लापरवाही से हादसा हुआ। सोमवार को एक मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प