रक्तदान से शरीर को नहीं होता नुकसान, होते हैं ये कई फायदे, हार्ट अटैक का खतरा कम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रक्तदान करना हमेशा से ही अच्छा माना गया है. इस दान से लोगों को जिंदगी बचती है. लेकिन आमतौर पर लोगों के दिमाग में गलत धारणा होती है कि रक्तदान से शरीर में बीमारी आती है. इससे शरीर कमज़ोर पड़ जाता है या फिर इससे एचआईवी होने का खतरा बना रहता है. आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं होता, रक्तदान से शरीर को नुकसान नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं. और हां, खून का दान करने के ना सिर्फ शरीर को लाभ होते हैं बल्कि मानसिक संतुष्टि भी मिलती है, कि इस एक कदम से किसी की जान बच पाई.  

रक्तदान के फायदे

1. इस दान से हार्ट अटैक कि संभावनाएं कम होती हैं. क्योंकि रक्तदान से खून का थक्का नहीं जमता, इससे खून कुछ मात्रा में पतला हो जाता है और हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है.

2. खून का दान करने से वजन कम करने में मदद मिलती है. इसीलिए हर साल कम से कम 2 बार रक्तदान करना चाहिए. 

3. रक्तदान से शरीर में एनर्जी आती है. क्योंकि दान के बाद नए ब्लड सेल्स बनते हैं, जिससे शरीर में तंदरूस्ती आती है. 

4. खून डोनेट करने से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है. शरीर में ज़्यादा आइरन की मात्रा लिवर पर दवाब डालती है और रक्तदान से आइरन की मात्रा बैलेंस हो जाती है. 

5. आइरन की मात्रा को बैलेंस करने से लिवर हेल्दी बनता है और कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है. 

6. डेढ़ पाव खून का दान करने से आपके शरीर से 650 कैलोरीज़ कम होती है. 

रक्तदान करने से पहने रखें इन बातों का ध्यान

1. रक्तदान 18 साल की उम्र के बाद ही करें.

2. रक्तदाता का वज़न 45 से 50 किलोग्राम से कम ना हो.

3. खून देने से 24 घंटे पहले से ही शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन ना करें.

4. खुद की मेडिकल जांच के बाद ही रक्तदान करें और डॉक्टर को सुनिश्चित करें कि आपको कोई बीमारी ना हो. 

5. खून के दान करने से पहले अच्छी नींद लें. तला खाना और आइस क्रीम अवॉइड करें

6. शरीर में आइरन कि मात्रा भरपूर रखें. इसके लिए दान से पहले खाने में मछली, बीन्स, पालक, किशमिश या फिर कोई भी आइरन से भरपूर चीज़ें खाएं.

 

Leave a Reply

Next Post

भूपेश बघेल ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र : बिलासपुर में थल सेना की लंबित छावनी की शीघ्रातिशीघ्र स्थापना का अनुरोध

शेयर करेराज्य सरकार ने 1000 एकड़ भूमि रक्षा मंत्रालय को थल सेना छावनी की स्थापना के लिए की हुई है आबंटित बिलासाबाई केवटींन हवाई अड्डा अब सिविल एविएशन एवं थल सेना की विमानन संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये उपलब्ध राज्य में आर्मी छावनी की स्थापना से इलाके के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप