विद्युत जामवाल के राह पर चले सुपर स्टार यश कुमार, उनकी अपकमिंग फिल्म “हाथी मेरे साथी” का ट्रेलर हुआ रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 सितंबर 2024। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सुपरस्टार यश कुमार अपनी आने वाली फिल्म “हाथी मेरे साथी” के दमदार ट्रेलर के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है, और दर्शकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म के ट्रेलर में यश कुमार को एक्शन और इमोशन के बेहतरीन संयोजन के साथ पेश किया गया है, जिसमें उनका अंदाज़ काफी हद तक बॉलीवुड स्टार विद्युत जामवाल की हाथी को लेकर बनाई फिल्म की याद दिलाता है। फिल्म “हाथी मेरे साथी” एक दिल छू लेने वाली कहानी है, जिसमें इंसान और जानवरों के बीच के संबंधों को खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म में यश कुमार का किरदार अपने साथी हाथी के प्रति सच्ची दोस्ती और समर्पण का प्रतीक है। ट्रेलर में दिखाई गई यश कुमार और हाथी की केमिस्ट्री ने पहले ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। यह कहानी एक भावनात्मक सफर पर ले जाती है, जहां इंसान और जानवर के बीच का अनमोल बंधन दर्शाया गया है। फिल्म में रक्षा गुप्ता ने अहम किरदार निभाया है।

इस फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि “यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इसमें न सिर्फ इंसानों के रिश्ते दिखाए गए हैं, बल्कि जानवरों के प्रति हमारा फर्ज़ और प्रेम भी दर्शाया गया है। हाथी भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहा है, जो पूरी कहानी की धुरी है।“ उन्होंने आगे कहा, “इस फिल्म के जरिए हम दिखाना चाहते हैं कि जानवर भी हमारी भावनाओं को समझते हैं और उनके साथ हमारा रिश्ता इंसानों से कम नहीं होता। फिल्म की कहानी में हाथी और मेरे किरदार के बीच जो अनमोल बंधन दिखाया गया है, वह हर किसी को छू जाएगा। उम्मीद है कि दर्शक इसे उतने ही प्यार से अपनाएंगे, जितना हम सबने इसे बनाने में लगाया है।” यश ने यह भी बताया कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने जानवरों के प्रति लोगों के दृष्टिकोण को बदलने की कोशिश की है। फिल्म में एक्शन, इमोशन और संदेश का बेहतरीन मिश्रण है, जो दर्शकों को एक खास अनुभव देगा।

फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि “हाथी मेरे साथी” में दमदार एक्शन, दिल को छू लेने वाली कहानी और शानदार लोकेशंस का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके अलावा, फिल्म की खासियत इसका जानवरों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण और इंसानियत के अद्वितीय पहलुओं को सामने लाने का प्रयास है। यश कुमार की यह फिल्म उम्मीदों से भरी हुई है, और ट्रेलर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का संकेत है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है।

आपको बता दें कि फिल्म में यश कुमार के साथ रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला, बालेश्वर सिंह, सूर्या द्विवेदी, पूजा गुप्ता जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राकेश त्रिपाठी ने पटकथा और संवाद लिखे हैं, जबकि जहांगीर सैय्यद ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है। फिल्म का संपादन गुरजंट सिंह ने किया है, और प्रवीण शेलार ने नृत्य निर्देशन की कमान संभाली है। फिल्म के संगीत को मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, और गानों के बोल राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं। आलोक कुमार, प्रियंका सिंह और जतिंद्र सिंह जैसे गायक इस फिल्म के गानों को आवाज़ देंगे। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर केवीआईसी ने देश भर के लाखों खादी कारीगरों को दी खुशियों की सौगात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई /नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2024। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने गांधी जयंती के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के विजन को विस्तार देते हुए, देश भर के लाखों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप