महंगाई डायन बेलगाम, राखी के पहले भाजपा सरकार ने जनता की जेब पर मारा बड़ा वार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर, 21 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई डायन पूरी तरह बेलगाम हो गई है। शक्कर, सरसों तेल, मूंगफली तेल, गुड़, आलू, प्याज, टमाटर सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल की आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन आम आदमी की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। भाजपा सरकार ने जनता की थाली महंगी और जेब खाली कर दी है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राखी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के ठीक पहले महंगाई का यह बेकाबू होना भाजपा सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। जिन परिवारों को त्यौहार पर अपने भाई-बहनों और बच्चों के लिए खुशियां खरीदनी थीं, उन्हें अब महंगी रसोई और बढ़ते घरेलू खर्च की चिंता सताने लगी है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शक्कर के दाम 54 रुपये से बढ़कर 65 रुपये किलो, सरसों तेल 205 रुपये से बढ़कर 263 रुपये किलो, मूंगफली तेल 295 रुपये से बढ़कर 310 रुपये किलो और गुड़ 80 रुपये से बढ़कर 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है। दूध, पनीर, बिजली, रसोई गैस और हरी सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने भी आम आदमी के घरेलू बजट को बुरी तरह प्रभावित किया है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे दिन के दावे अब महंगाई के बोझ तले दब चुके हैं। चुनाव के समय महंगाई कम करने के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार सत्ता में आते ही जनता को उसके हाल पर छोड़ देती है। आम आदमी की आय वहीं की वहीं है, लेकिन हर महीने का खर्च बढ़ता जा रहा है। कमाई सीमित और महंगाई असीमितयही भाजपा सरकार के कथित सुशासन की असली तस्वीर है।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई का असर सिर्फ रसोई तक सीमित नहीं है। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और रोजमर्रा की हर जरूरत महंगी हो गई है। गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय परिवार लगातार आर्थिक दबाव में हैं। सरकार आंकड़ों की बाजीगरी छोड़कर जनता की थाली में झांककर देखे कि महंगाई ने किस तरह घर का बजट तहस नहस कर दिया है।
 प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार महंगाई पर केवल बयानबाजी और कागजी दावे कर रही है। यदि सरकार वास्तव में गंभीर है तो आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए, जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करे तथा जनता को राहत दे।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महंगाई कोई सरकारी फाइल का आंकड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की थाली, रसोई और रोजमर्रा की जिंदगी का सवाल है। भाजपा सरकार को जनता को भाषण नहीं, महंगाई से राहत देनी होगी, वरना बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता भाजपा सरकार से हिसाब जरूर मांगेगी। 

Leave a Reply

Next Post

स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई

शेयर करेपुरुषों में आर्थर फिल्स अंतिम चार में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सिनसिनाटी, 21 अगस्त 2026। एलेना रायबाकिना के टखने की चोट के कारण पहले सेट से हट जाने से इगा स्वियातेक ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। जब दूसरे नंबर की खिलाड़ी रायबाकिना 1-4, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी....|....पुलिस ने राहुल, प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की....|....दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर....|....मेसी का विदाई मैच: अर्जेंटीना की जर्सी में उमड़ पड़ा जनसैलाब....|....तातोपानी सीमा नाका फिर खुलेगा....|....महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डी.के. सोनी को मिला एलीट लीडरशिप अवार्ड 2026....|....शाहरुख खान ने ली अभिषेक बच्चन के करियर की जिम्मेदारी