प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, शराब पिलाई,चाकू से गला रेता, फिर ईंट से छाती पर किया वार…

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुलतानपुर 6 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में अपने पति की हत्या के सिलसिले में एक महिला और उसके प्रेमी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या बृहस्पतिवार तड़के सुलतानपुर जिले के किंदीपुर इलाके में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बृहस्पतिवार तड़के चांदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत किंदीपुर इलाके में महेश नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी निगरानी की जांच से पता चला कि पीड़ित की पत्नी पूजा और उसका प्रेमी जयशंकर इसमें शामिल थे।” एएसपी ने कहा कि महेश द्वारा उनके रिश्ते का विरोध करने पर दोनों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘‘बुधवार की रात जयशंकर महेश को अपने साथ ले गया और उसे शराब पिलाई। जब महेश नशे में धुत हो गया, तो जयशंकर ने पूजा को मौके पर बुलाया। इसके बाद उसने चाकू से महेश का गला रेत दिया, जबकि पूजा ने ईंट से महेश के सीने पर वार किया।” एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल: डायबिटीज मरीज जरूर खाएं लाल आटे की रोटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 सितंबर 2025। डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अहम बात यह होती है कि वे रोजमर्रा की डाइट का खास ध्यान रखें। क्योंकि आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके ब्लड शुगर लेवल पर पड़ता है। अक्सर रोटी खाने से भी कई […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान