झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: ओझा-गुनी के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या; गांव में दहशत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची/पलामू 02 फरवरी 2026। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसेहार पंचायत के कुसड़ी गांव में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ओझा-गुनी और डायन-बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। मृतकों की पहचान विजय भुईया, उनकी पत्नी कलिया देवी और 17 वर्षीय पुत्र छोटू भुईया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही महेशी भुईया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के पुत्र प्रमोद भुईया और रविन्द्र भुईया ने गांव के कुछ लोगों पर ओझा-गुनी और डायन-बिसाही कराने का आरोप लगाया। इसी आरोप को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनती चली गई, जो अंततः हिंसक घटना में बदल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और फिर धारदार हथियारों से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही
सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और संदिग्ध आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
घटना के बाद कुसड़ी गांव में भय और दहशत का माहौल है। कई परिवार अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने तथा गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। साथ ही, अंधविश्वास जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाने की भी जरूरत जताई गई है। प्रशासन ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

हाथी की मौत पर ग्रामीणों ने कराया मृत्युभोज, आत्मा की शांति के लिए भजन-कीर्तन भी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 02 फरवरी 2026। जिले में दिसंबर 2025 को एक हाथी शावक की बड़झरिया तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। रविवार को ग्रामीणों ने क्षेत्र के शुद्धिकरण, वन और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और किसी भी प्रकार की जनहानि न हो, इस उद्देश्य से पूजा-पाठ […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर