शीत सत्र से पहले भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष, अगले हफ्ते चुनाव कार्यक्रम जारी होने की संभावना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा में हलचल बढ़ेगी। पार्टी की योजना एक दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले नए राष्ट्रीयअध्यक्ष का चुनाव कराने, कई प्रदेशों में अध्यक्षों और जरूरी फेरबदल पर मुहर लगाने की है। इस क्रम में 20 नवंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। चर्चा है कि निकट भविष्य में संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अरुण कुमार की जगह सह सर कार्यवाह अतुल लिमये को मिलेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष पद के लिए पहले ही कई दौर की चर्चा हो चुकी है। संघ और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर नेताओं की राय जानी है। शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अंतिम विमर्श होगा।

सूत्रों का कहना है कि अब तक  की योजना के मुताबिक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह कर दी जाएगी। इस दौरान यूपी समेत कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्षोंं की नियुक्ति और जरूरी बदलाव पर भी अंतिम सहमति बना ली जाएगी। चूंकि नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद केंद्रीय संगठन में भी बदलाव होने हैं। 

लिमये को मिल सकती है नई भूमिका
सूत्रों के मुताबिक संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी लिमये को दी जा सकती है। इस संबंध में संघ की हाल ही में जबलपुर में हुई बैठक में विमर्श हुआ था। लिमये ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालते हुए भाजपा की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Next Post

27 लाख के छह इनामी नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 14 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र के कांदुलनार, कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 27 लाख रुपये के […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय