जम्मू-कश्मीरः आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल शहीद, बारमूला में घुसकर मारी गोली, तीन दिन में तीसरा आतंकी हमला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर 01 नवंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार को जिले के पट्टन इलाके के क्रालपोरा स्थित उनके आवास के बाहर आतंकवादियों ने गोली मार दी। अधिकारियों ने कहा कि डार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों में यह इस तरह का तीसरा आतंकवादी हमला है। रविवार को श्रीनगर में एक आतंकवादी ने एक पुलिस अधिकारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं, सोमवार को पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शहीद को दी श्रद्धांजलि
कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक X हैंडल से मंगलवार (31 अक्टूबर) को रात करीब आठ बजे बताया, ”घायल पुलिसकर्मी की जान नहीं बच सकी, उन्होंने वीरगति प्राप्त की। हम शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और इस नाजुक घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इलाके के घेराबंदी की गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।”

पुलवामा में सब्जी खरीदने गए मजदूर की गोली मारकर हत्या
आतंकियों ने सोमवार (30 अक्टूबर) को पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश मजदूरी का काम करते थे। आतंकियों ने मुकेश पर उस वक्त हमला किया था जब वह पुलवामा के तुमची नौपोरा में सब्जी खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया था कि मुकेश बुनाई उद्योग से जुड़े थे और गोली लगने के बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा था कि खतरा अब भी है और हमें सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण पर आधारित : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 नवंबर 2023। हमारी गारंटी और वादे स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हैं. छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों को हम अपने अभियान से दर्शा रहे हैं. लेकिन भाजपा की रणनीति केवल ध्रुवीकरण की है. ध्रुवीकरण के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दाविहीन पार्टी है. यह बात […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च