सीएम शिवराज बोले- मां-बेटे और पिता-पुत्र की पार्टी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 24 फरवरी 2023। मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ से सवाल पूछते हुए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि यह मां,बेटे और पिता, पुत्र की पार्टी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ जी से सवालों का सिलसिला मेरा जारी है। मुझे पता है वह सवालों से बचेंगे, लेकिन उनके चोट को आज पूरा मध्यप्रदेश देख रहा है। अब कांग्रेस में तो गजब की सिरफुटव्वल है। वो भावी सीएम भी बनते हैं। अवश्यं भावी मुख्यमंत्री भी बनते हैं, लेकिन उनके साथ ही कहते हैं अभी कुछ तय नहीं है। एक अजूबा देखिए एक वीडियो में कमलनाथ जी और नकुलनाथ जी के सामने ही शपथ दिलाई जा रही है कि पिता मुख्यमंत्री बनेगा और बेटा सांसद बनेगा। यह मां, बेटे की पार्टी और पिता, पुत्र की पार्टी ना तो प्रदेश का भला कर सकती है ना देश का भला कर सकती है।

क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर स्कूल खोला
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ जी आपने जो अपने वचन पत्र में जो झूठ पत्र है, आपने वचन दिया था। संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए आवासी खेल स्कूल खोले जाएंगे। क्या आपने एक भी संभागीय स्तर पर फिर स्कूल खोला। क्यों झूठ बोलते हो क्यों भ्रम फैलाते हो”  

सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन क्यों नहीं लगाई
वहीं, पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि शिवराज जी कल खजुराहो में एक बहन ने आप से सवाल पूछा था कि रोजगार दीजिए और पेंशन दीजिए, लेकिन आप मुंह मोड़ कर चले आए। और अब भोपाल आकर महिला हित के बारे में मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। क्या यह नैतिक पतन की पराकाष्ठा नहीं है? पहले आप उस बहन के सवाल का जवाब दीजिए और उसके बाद जनता के सवाल का जवाब दीजिए कि आपने अपने वचन पत्र में घोषणा की थी कि ‘लड़कियों को सैनिटरी उत्पाद तक पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक नई मुक्ता योजना के अंतर्गत सभी उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाए जाएंगे और शौचालयों का उन्नयन किया जाएगा।’ यह सब क्यों नहीं किया शिवराज जी?

Leave a Reply

Next Post

भाटापारा में ट्रक और पिकअप की टक्कर, 11 लोगों की मौत, 20 घायल, सीएम ने दी सहायता राशि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बलौदाबाजार-भाटापारा 24 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा