पहलगाम हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोरबा 26 अप्रैल 2025। दीपका गेवरा में हिंदू संगठनों ने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्दोष नागरिकों पर हुए हमलों की निंदा की और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने देश के आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून और संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की। नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने ज्ञापन सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रखी। दीपका तहसीलदार अमित किरकट्टा को ज्ञापन सौंपा गया।

वही, गेवरा में मुस्लिम समाज ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर घटना की निंदा की। आतंकी घटना की निंदा की मुस्लिम समाज ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की एकता को तोड़ने की साजिश है। मुस्लिम समाज ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

Leave a Reply

Next Post

आतंकी हमले में घायल पूजा का अम्बेडकर अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दिये निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर/जगदलपुर 26 अप्रैल 2025। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मनेंद्रगढ़ जिले के चिरमिरी शहर निवासी अरविंद अग्रवाल की धर्मपत्नी पूजा अग्रवाल घायल हो गई थीं। जान बचाने के प्रयास में उन्हें कंधे पर चोट लगी थी। आज जब […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ