माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इंदौरी में माता चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने पंडा मोहन गिरी गोस्वामी और पुजारी कन्हैया प्रसाद मिश्रा को फल व साल भेंट किया। मंदिर परिसर में महिलाओं और छोटे बच्चों ने मुख्यमंत्री बघेल के माथे में तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मातारानी की फोटो भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवरात्र पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी उपस्थित रहे।  

मंदिर के पुजारी मिश्रा ने बताया है कि यह एक प्राचीन मंदिर है। वे माता चंडी मंदिर में 50 साल से माता रानी की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया की माता चंडी का उदगम प्राचीन तलाब के किनारे पीपल पेड़ के जड़ के बीच से हुआ था। जिसके बाद में ग्रामीणों द्वारा वहीं मंदिर का निर्माण कराया गया और माता चंडी का विधि विधान से स्थापना कराया गया। मान्यता के अनुसार महामारी जैसे बीमारियों के दौरान माता रानी स्वयं गांव में घूमकर ग्रामीणों की सुरक्षा करती है। नवरात्र पर्व में अष्टमी के दिन माता चंडी का दर्शन करने दूर दूर से लोग यहां आते हैं। यहां भक्तो के द्वारा जो भी मनोकामना मांगी जाती है, वो जरूर पूरी होती है।

Leave a Reply

Next Post

सामान्य नियोजन के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोत्तरी, श्रमिकों को नई मजदूरी दर मिलेगी एक अक्टूबर से

शेयर करेऔद्योगिक श्रमिकों के मंहगाई भत्ते में प्रतिमाह 160 रूपए और कृषि श्रमिकों के लिए प्रतिमाह 150 रूपए की वृद्धि छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 सितंबर 2022 । छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के प्रावधानों के अनुसार राज्य के विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में काम करने वाले श्रमिकों के […]

You May Like

सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा