अरब सागर में पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए चलाई गोलियां, 280 करोड़ की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अहमदाबाद 25 अप्रैल 2022। भारतीय तट रक्षक बल  (ICG) और गुजरात एटीएस को अरब सागर से एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ने के लिए गोलियां चलाना पड़ी। पाक नाव में सवार नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल के गश्ती जहाजों ने पाकिस्तान बोट ‘अल हज’ को भारतीय समुद्री क्षेत्र से पकड़ा गया। मछली पकड़ने की पाकिस्तानी नाव तेज रफ्तार से भागने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान भारतीय तटरक्षक बल की नौका से उसका पीछा किया गया। उसे रोकने के लिए भारतीय दल को गोलियां चलाना पड़ीं। इस कार्रवाई में नौका के चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया व दो अन्य मामूली जख्मी हुए। इसके तत्काल बाद इलाके में मौजूद तटरक्षक बल के पोत अंकित को को उसे खींचकर लाने के लिए मौके पर भेजा गया। पाक नौका आज दोपहर तीन बजे जाखू बंदरगाह पहुंचेगी। 

आईसीजी के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी नाव ‘अल हज’ ने नौ लोगों के साथ रविवार देर रात भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश किया था। वह भारतीय क्षेत्र में हेरोइन के पैकेट फेंकने का प्रयास कर रही थी। पुख्ता खुफिया जानकारी के बाद तटरक्षक बल के पोत के साथ गुजरात एटीएस के दो अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। इसी दौरान पाक नाव को ये पैकेट फेंकते वक्त पकड़ लिया गया। 

गुजरात में इससे पहले भी पाकिस्तानी नावों से मादक पदार्थों की जब्ती की जा चुकी है। पिछले साल दिसंबर में गुजरात तट के पास 77 किलो हेरोइन जब्त की गई थी। भारतीय जलक्षेत्र से नाव के चालक दल के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

राजधानी में कई जगहों पर आज चल सकता है बुलडोजर, अधिकारियों पर बनाया जा रहा दबाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022। तीनों नगर निगमों के महापौर और भाजपा नेता एक समुदायों के इलाकों में बुलडोजर चलवाने के लिए अधिकारियों पर निरंतर दबाव बनाए हुए है। इतना ही नहीं, तीनों महापौर बुलडोजर चलाने के लिए अधिकारियों को कालोनियों के नाम भी बता रहे […]

You May Like

कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर....|....क्विंसी ने चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल....|....गुवाहाटी के कामाख्या दरबार में पहुंचे सिंगर....|....सोने का सही तरीका: तकिया मोड़कर सोने के क्या नुकसान हैं?....|....नंगे पैर रणबीर कपूर ने दी बप्पा को विदाई....|....'समुद्री व्यापार को भू-राजनीतिक तनाव के लिए निशाना न बनाएं'....|....एसईसीएल मुख्यालय में "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2026 का शुभारंभ....|....जनता के धन की बर्बादी और गरीब की बेबसी दिखी दीया उत्सव में - दीपक बैज....|....वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू