स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के संबंध में डीईओ ने जारी किए निर्देश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 16 जुलाई 2023। स्कूली बच्चों के सुरक्षित तरीके से आने जाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी बीईओ और प्राचार्यों के लिये निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश में जिले के सभी संस्था में जो बच्चे अध्ययनरत हैं, वे सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीक़े से स्कूल जाए, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।  इस संबंध में सभी बच्चों और पालकों को जागरूक करने और वाहन चालकों को भी सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करता है तो तत्काल इसकी सूचना परिवहन विभाग एवं शिक्षा विभाग को देने और इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

किसी भी प्रकार से निर्देश की अवहेलना के कारण दुर्घटना होने पर संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे |इसी परिप्रेक्ष्य में आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मंगला में यातायात पुलिस , जिला रोड सेफ्टी सेल द्वारा बच्चों को सुरक्षित यातायात के संबंध में समझाइश दी गई। यातायात पुलिस के प्रभारी श्री उमाशंकर पांडे ने यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी बच्चों को दी।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से अब तक 57 की मौत, 518 गांव चपेट में, भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चंडीगढ़ 16 जुलाई 2023। पंजाब और हरियाणा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन दोनों राज्यों के अब भी 518 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ के चलते अब तक 57 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 24 घंटे […]

You May Like

प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर....|....सरकार को सौंपे 5 लाख पौधे, ग्रीन गड़चिरोली मिशन को मिली नई उड़ान....|....छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति