कांग्रेस से सावित्री मंडावी, वीरेश, हेमंत दावेदार, चुनाव समिति की बैठक कल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 070 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में कांकेर के भानुप्रतापपुर में होने वाले उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की मंगलवार को बैठक होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल होंगे। बैठक में उम्मीदवारों का पैनल बनाया जाएगा। इसके बाद उसे हाईकमान को भेजा जाएगा। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी, वीरेश ठाकुर और हेमंत ध्रुव को दावेदार बताया जा रहा है। 

कार्यकार्ताओं और नेताओं से चर्चा कर रहे हैं मोहन मरकाम 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सोमवार को दिनभर भानुप्रतापपुर के कार्यकर्ताओं और कांकेर जिले के नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके लिए वे एक दिन पहले ही रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर कोंडागांव पहुंचे और वहां से भानुप्रतापपुर गए हैं। CM भूपेश बघेल भी हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार से आज रायपुर लौटेंगे। वहीं बैठक में भाग लेने के लिए पुनिया भी शाम को रायपुर पहुंच जाएंगे। 

पीएल पुनिया की अध्यक्षता में होगी बैठक
प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पीएल पुनिया के अलावा  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया , राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चावला, रवि घोष , महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवक कांग्रेस अध्यक्ष और एनएसयूआई अध्यक्ष रहेंगे। बैठक पुनिया की अध्यक्षता में होगी। इसको लेकर तैयारी कर ली गई है। 

मनोज मंडावी की पत्नी के प्रत्याशी बनने की ज्यादा संभावना
भानुप्रतापपुर सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। उनका निधन 16 अक्तूबर को हार्ट अटैक आने से हो गया था। इस सीट से अब उनकी पत्नी सावित्री मंडावी के विधानसभा चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना है। उन्होंने पांच नवंबर को ही अपनी सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। 

पांच दिसंबर को होगा मतदान
कांकेर में भानुप्रतापपुर सीट पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को उपचुनाव की घोषणा की है। इस सीट के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। चुनाव  के लिए नामांकन प्रक्रिया 10 नवंबर से ही शुरू हो जाएगी। यह सीट कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन से खाली हुई है। गुजरात चुनाव के साथ ही यहां भी वोटिंग होगी और परिणाम भी गुजरात-हिमाचल के साथ आएगा।

Leave a Reply

Next Post

एनएमडीसी की जनसुनवाई का विरोध, पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे आदिवासी बोले-जल-जंगल बर्बाद कर दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दंतेवाड़ा 07 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एनएमडीसी (नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) की जनसुनवाई का ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध कर दिया। पारंपरिक हथियार लेकर पहुंचे आदिवासियों ने विद्यानगर चौक पर सड़क जाम कर दी और राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप