भारत-पाक फाइनल में उर्वशी रौतेला का ग्लैमर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 06 अक्टूबर 2026। एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट फाइनल में रोमांच अपने चरम पर रहा, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में बॉलीवुड ग्लैमर ने भी खास रंग भर दिया। जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन उर्वशी रौतेला की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र बनी।

भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 19 रनों से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया और पाकिस्तान को 192/6 तक सीमित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

उर्वशी की अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से जुड़ाव की कहानी भी खास रही है। साल 2023 में उन्हें पेरिस में एफिल टॉवर की पृष्ठभूमि में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के आधिकारिक लॉन्च और अनावरण से जुड़ने का अवसर मिला था। अब जापान में भारत-पाकिस्तान फाइनल को करीब से देखना उनके लिए एक और यादगार अनुभव रहा।

उर्वशी की टीम के मुताबिक, वह मानती हैं कि खेल लोगों को जोड़ने और देश के गौरव को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने की अद्भुत ताकत रखता है। एशियन गेम्स का यह मुकाबला उनके लिए भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ियों के जुनून को करीब से महसूस करने का खास अवसर बना।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में सजेगा मेंटेनेंस और एसेट मैनेजमेंट के भविष्य का मंच, MRAM Expo 2026 में दिखेंगी नई तकनीकें

शेयर करेMRAM Expo 2026 में दिखेगा उद्योगों के स्मार्ट भविष्य का रोडमैप छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 06 अक्टूबर 2026। औद्योगिक क्षेत्र में मेंटेनेंस अब केवल खराब मशीनों को ठीक करने तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि एसेट की विश्वसनीयता, सुरक्षा, उत्पादकता और पूरी लाइफसाइकिल वैल्यू को बेहतर बनाने […]

You May Like

17 साल बाद होगा फोर्ट हूड कांड का अंत....|....बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, प्रदेश की बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था - कांग्रेस....|....मुंबई में सजेगा मेंटेनेंस और एसेट मैनेजमेंट के भविष्य का मंच, MRAM Expo 2026 में दिखेंगी नई तकनीकें....|....भारत-पाक फाइनल में उर्वशी रौतेला का ग्लैमर....|....पेट में दर्द और मितली कब हो सकता है हार्ट अटैक का संकेत?....|....काजी की परफॉर्मेंस पर जलने के बाद सलमान ने की कनिका की जमकर खिंचाई....|....विराट कोहली के बाद भारत का नंबर-3 कौन होगा?....|....चाइना ओपन: इगा स्वियातेक ने बनाई राउंड ऑफ 16 में जगह....|....सेबी चेयरमैन ने निवेशकों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े से किया आगाह....|....शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट पर ब्रेक