भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ कार्यकर्ता राशन-पानी लेकर विरोध जता रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

टिकट वितरण में मनमानी के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता और नेता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, भाजपा कार्यालय के आगे टेंट लगाकर राशन-पानी के साथ विरोध जाता रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं का यह विरोध मोदी, शाह, रमन सिंह के मनमानी के खिलाफ है। भाजपा की अनुशासन की ढोल फट गई है अब भाजपा के स्थानीय नेता कार्यकर्ताओं का सामना करने के बजाय मुंह छिपा कर घूम रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के घोषित 85 प्रत्याशी को भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ही स्वीकार नही कर रहे है, जनता दूर की बात है। भाजपा में मची भगदड़ और मारामारी सड़कों पर दिख रही है, असंतोष झलक रहा है, भाजपा में झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता भी नदारत है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार कमीशन खोरी के लिए जाने जाने वाले चेहरों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के आक्रोश को हवा दिया है 2018 में जिसे जनता ने खारिज कर दिया उसे पुनः प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जनता को भी चिढ़ाया है। भाजपा के सांसद जो सांसद होने का दायित्व निर्वहन नहीं कर पाए जनता के सुख-दुख में खड़ा नहीं हुए खोटा सिक्का साबित हुए हैं उन्हें टिकट देकर भाजपा ने यह बता दिया है कि भाजपा के पास प्रत्याशी नहीं है वही निष्क्रिय कमीशनखोर को भ्रष्ट चेहरा ही भाजपा की जमा पूंजी है।

Leave a Reply

Next Post

फर्जी दस्तावेज से किए गए करोड़ों का भुगतान में डी.एस. भगत तत्कालीन चीफ इंजीनियर और राजेश लकड़ा सुप्रीटेंटेड इंजीनियर छ.ग. स्टेट पा. डी. कंपनी अंबिकापुर और ठेकेदार शामिल

शेयर करेमैसर्स आर.के. एसोसिएट्स, मेट्रिक सर्विस एवं गुरुकृपा ग्रुप के विरुद्ध धारा 156/3 के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबिकापुर के न्यायालय में परिवाद पेश कार्यपालन अभियंता (सं/सं)संभाग अंबिकापुर एवं कार्यपालक अभियंता, कार्यालय कार्यपालन अभियंता (शहर) संभाग अंबिकापुर से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए की राशि गबन करने एवं फर्जी बिल लगा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले