यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बागपत 10 जून 2026। बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया। मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दस साल पहले शुरू हुई रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की धमकी मिलने पर व्यापारी ने पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसलिए ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ खुलेआम व्यापारी सोहनलाल और उसके इकलौते बेटे विकास की हत्या कर परिवार उजाड़ दिया। वर्ष 2016 में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के छह-सात दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने खूनी खेल खेल दिया था। उस समय वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य बदमाशों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के बेटे विकास और उनके साथी राजेश पर गोलियां चला दी थीं। जिसके जवाब में व्यापारी ने भी फायरिंग की। 

गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर के भाई कपिल की मौत हो गई, जबकि वरुण ने वहां से भागकर जान बचाई। कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण ने कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दी। इससे भयभीत व्यापारी सोहनलाल ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। परिजनों के अनुसार पिछले दस साल में व्यापारी सोहनलाल ने कई बार अफसरों से शिकायत की। व्यापारी को सुरक्षा नहीं मिलने से हिस्ट्रीशीटर के हौसले बुलंद हो गए और मंगलवार शाम को इस तरह खुलेआम घटना को अंजाम दे दिया।

वरुण को गोली मारने की वीडियो हो रही वायरल
बड़ौत में घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी सड़क के किनारे घायल हालत में पड़ा है। इसी दाैरान एक व्यक्ति आकर उसे पिस्टल से गोली मारता है। वह व्यक्ति कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि गोली मारने वाला कौन है। वरुण को भी गोली लगी हुई थी और उसे यहां से मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया है।

पुलिसकर्मियों से शव छीनकर किया हंगामा
विकास की मौत होने के बाद पुलिसकर्मी शव पोस्टमार्टम हाउस में लेकर जाने लगे, तभी वहां आए परिजनों ने शव छीनकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वे नहीं माने। काफी देर हंगामा होने के बाद परिजनों से शव लेकर पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि जान का खतरा जताने पर भी उनके परिवार को सुरक्षा नहीं दी गई।

जिला अस्पताल में ठप मिली बिजली आपूर्ति
गोली लगने से घायल विकास का उपचार कराने के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने विकास की जांच शुरू की, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से जांच नहीं हो सकी। इस दौरान विकास की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

फरवरी में हुई थी शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया
टेंट व्यापारी सोहनलाल के इकलौते बेटे विकास की शादी फरवरी माह में हरिद्वार की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। शादी के चार माह बाद ही विकास की हत्या से नेहा की दुनिया ही उजड़ गई। उधर, पति और बेटे की हत्या के बाद उषा देवी बेहोश हो गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला।

व्यापारी बोले, दोहरे हत्याकांड की साजिश में अन्य लोग भी शाामिल 
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठे व्यापारी अजय गर्ग, अंकुर जैन, सत्यपाल अग्रवाल, रवि गर्ग आदि ने कहा कि दोहरे हत्याकांड की साजिश रचने में हिस्ट्रशीटर वरुण के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। उन्होंने हिस्ट्रशीटर के साथियों और साजिश में शामिल आरोपियों का भी एनकाउंटर कराने की मांग की।

हाईवे पर देर रात तक लगा रहा जाम, वाहन चालक रहे परेशान
बड़ौत बस अड्डे के पास व्यापारियों ने मंगलवार देर रात तक दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर रखा। इससे वाहन जाम में फंसे रहे और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक जाम लगा होने के कारण पुलिस ने बागपत की तरफ से जाने वाले वाहनों को पूर्वी यमुना नहर की पटरी से निकाला तो शामली की तरफ से आने वाले वाहनों को छपरौली चुंगी से नहर की पटरी से होते हुए बागपत भेजा गया। इस तरह वाहन चालकों को जूझना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 जून 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से राज्य का दर्जा बहाल करने का अपना वादा पूरा करने की बात कही है। अनंतनाग जिले में पत्रकारों से बातचीत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले