जादूगर के लुक में आये नजर अक्षय कुमार, खत्म की ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। बैक टू बैक वो कई फिल्मों के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अब अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग खत्म कर ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर दी  है।

दरअसल अक्षय ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट पोस्ट किया है। इस तस्वीर में अक्षय जादूगर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके हाथ में राजा का कार्ड भी नजर आ रहा है।  वह टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। अक्षय ने फोटो के कैप्शन में लिखा – अतरंगी रे का अंतिम दिन है और मैं आप के लिए इंतजार नहीं कर सकता जब आप आनंद एल राय  द्वारा बनाई गई जादू का अनुभव करेंगे ,इसके अलावा मेरे सह सितारों सारा अली खान और धनुष को  धन्यवाद। मुझे इस खूबसूरत फिल्म का एक हिस्सा बनाने के लिए।  उन्‍होंने फ‍िल्‍म के लेखक हिमांशु शर्मा को टैग किया है और संगीत देने के लिए एआर रहमान का धन्‍यवाद किया है। 

अक्षय की इस फिल्म को एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म में बिहार की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं और फिल्म में वो धनुष और अक्षय के साथ रोमांटिंक गानों में नजर आएंगी। ये फिल्म 2021 में रिलीज होगी।

बता दें कि इन दिनों अक्षय अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट दूसरी फिल्मों की ही तरह पोस्टपोन हो गई थी।  इसके अलावा अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में पृथ्वीराज,  राम सेतु, बेलबॉटम, रक्षाबंधन और बच्चन पांडे भी शुमार है। 

Leave a Reply

Next Post

गूगल सर्च रिपोर्ट : 140 फीसद लोगों ने खोजी वर्क फ्रॉम होम , तो 90 फीसद ने स्थानीय भाषा में किया सर्च, ग्रामीण क्षेत्रो में ऑनलाइन शॉपिंग में 45% की बढ़ोतरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 27 मार्च 2021। गत वर्ष 2020 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन कोर्स, साइंस संबंधित वीडियो, सर्टिफिकेट कोर्स जैसे टर्म्स सर्च किए हैं। यह जानकारी ‘इंडिया डिटरमाइंड प्रोग्रेस’ नामक गूगल रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप