शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने बनाएं ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान: कलेक्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 फरवरी 2024। कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी। कलेक्टर ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक के मददेनजर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने कहा। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीच में आने वाले बिजली पोल की भी शिफ्टिंग करने के निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि हाईवे के किनारे जो मवेशी घूमते रहते हैं उनकी लगातार निगरानी करते हुए उनके मालिको के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कलेक्टर ने स्कूल और काॅलेज के बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने अभियान चलाने कहा। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान बनाने की जरूरत है। परिवहन, नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर यह प्लान बनाया जाए। कलेक्टर ने चैक में बाईं ओर रोड फ्री रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड सिग्नल होने पर जेब्रा क्राॅस मुक्त वाहन खड़ी करने और हेल्मेट के प्रति लोगों को जागरूक करने कहा। बैठक में परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि जिले में पांच ब्लैक स्पाॅट सेंदरी चौक कोनी, रानीगांव चैक मदनपुरी, मस्तूरी हाईवे तिराहा, गमंजू मोड़ तखतपुर और मटियारी बेलतरा मोड़, सीपत है। इसी प्रकार 02 ग्रे स्पाॅट मंगला चैक और तिफरा यदुनंदन नगर मोड़ है। यातायात डीएसपी ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों, यातायात संकेत उल्लंघन करने वालों, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर में चार प्रमुख स्थानों पर ओवर स्पीड संबंधी कैमरे लगाए गए हैं जिनके जरिए जल्द ही गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन स्थानों में गति सीमा के सूचनात्मक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। विभिन्न चौक-चौराहों में लगाए गए कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब तक 11317 प्रकरण ई चालान के जरिए भेजे गए हैं जिनमें से चार हजार प्रकरण में 36 लाख 59 हजार रूपए का चालान शुल्क काटा गया। नशे में वाहन चलाने वाले 1530 लोगों पर विगत वर्ष कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि ब्लैक स्पाॅट्स जो चिन्हित किए गए हैं उनमें रंबल स्ट्रीप लगाना, सूचनात्मक बोर्ड, ब्लैक स्पाॅट सिम्बॅाल लगाना और कैट आई लगाना जैसा कार्य किया जाना है। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 22 चौक -चौराहों एवं प्रमुख मार्गो में जिंगल द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी पहुंचाई जा रही है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार सहित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

नौकरी और रोजगार देने में असफल मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा करने ओपी चौधरी युवाओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 फरवरी 2024। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा एक्स में वीडियो शेयर कर युवाओं को नौकरी सैलरी से बाहर आने दी जा रही सुझाव पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी पूर्व आईएएस […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप