कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रदर्शन, डिप्टी सीएम शर्मा बोले – हमारी सरकार में सभी की शिकायत सुनी जा रही, हाथरस घटना के बाद बड़े आयोजनों को लेकर कही ये बात…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही. इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पहले आंकड़ों के फेर में लोगों की बात नहीं सुनी जाती थी. हमारी सरकार में हर किसी की शिकायत दर्ज की जा रही है. प्रकरणों की सुनवाई और निराकरण किया जा रहा है। हाथरस की घटना के बाद बड़े आयोजनों को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस विषय पर चिंता व्यक्त की है. सभी आयोजनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी. कहीं भी भगदड़ जैसी स्थिति न बने यह सुनिश्चित करेंगे। PHQ में कई अफसरों के पास वर्कलोड, कुछ अफसर के पास काम नहीं, इस मामले में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, अफसरों के बीच जल्द नए सिरे से कार्य विभाजन होगा. सभी को कार्य का बराबर अवसर मिले, ऐसा निर्णय लेंगे।

छत्तीसगढ़ में पिंक थाने खुलेंगे. इस मामले में गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, महिला थानों की घोषणा बीजेपी के घोषणा पत्र में है. 5 महिला थानों की स्वीकृति बजट में है. आगे की प्रक्रिया भी जल्द प्रारंभ होगी. अन्य जिलों में भी थाना खोलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. नए तीन कानून लागू हुए हैं उसमें भी आवश्यक है कि यह थाने खुले. पिंक थाने महिलाओं के लिए बनेंगे. महिलाएं अपनी बात आकार यहां रख पाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुठभेड़ में 5 माओवादी ढेर, ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 03 जुलाई 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर में कोहकमेट थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया. आज जवानों की वापसी के दौरान माओवादियों ने आईईडी ब्लास्टर कर दिया. जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भाग निकले. इस […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड