पीएम मोदी ने दिव्यांग के साथ खिंचाई ‘खास’ सेल्फी, कहा – ये भाजपा को देते हैं अपने मुनाफे का एक हिस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दक्षिण भारत के दौरे पर हैं। पहले दिन पीएम मोदी तेलंगाना फिर तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचे। इन दोनों राज्यों में पीएम ने दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत कई हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी द्वारा एक दिव्यांग कार्यकर्ता के साथ खींची गई एक सेल्फी जमकर चर्चा बटोर रही है। दरअसल, कार्यकर्ता के साथ ली गई अपनी सेल्फी को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस टवीट में उन्होंने इस कार्यकर्ता की जमकर तारीप भई की है। बता दें कि पीएम मोदी ने जिस कार्यकर्ता के साथ सेल्फी ली है, वह काफी लंबे समय से भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इस पार्टी कार्यकर्ता की तारीफ करते हुए लिखा है कि ये एक खास सेल्फी है… मैं चेन्नई में बीजेपी तमिलनाडु के कार्यकर्ता थिरु एस मणिकंदन से मिला। वह कर्नाटक के इरोड के रहने वाले हैं और बतौर बूथ अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के लिए काम करते हैं। थिरु एस मणिकंदन दिव्यांग हैं लेकिन वह अपनी एक दुकान भी चलाते हैं। इतना ही नहीं, खास बात ये है कि वह इस दुकान से रोजाना जो मुनाफा होता है उसका एक हिस्सा बीजेपी को देते हैं!

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने दक्षिण राज्यों के दौरान विपक्ष पर भी जमकर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने शनिवार को तेलंगाना में दिए अपने संबोधन में कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां तो सुप्रीम कोर्ट चली गई थीं और मांग की थी कि केंद्रीय एजेंसियां उनके भ्रष्टाचार की जो जांच कर रही है उन्हें रोक दिया जाए। लेकिन कोर्ट से भी उन्हें झटका ही मिला। 

बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस समेत 14 विपक्षी पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके आरोप लगाया गया था कि विपक्षी नेताओं और असहमति के अपने मौलिक अधिकार का प्रयोग करने वाले अन्य नागरिकों के खिलाफ जबरदस्ती आपराधिक प्रक्रियाओं के उपयोग में खतरनाक बढ़ोतरी देखने में आई है। ये सही नहीं है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान केसीआर पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार तेलंगाना के नागरिकों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती है। तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ पा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीएन चंद्रप्पा को बनाया कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बेंगलुरु 09 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण