सुकृति और प्रकृति कक्कड़ का नया पेप्पी गीत ‘सिंगल सैयां’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 08 फरवरी 2022। मल्टी टैलेंटेड जुड़वाँ बहने सुकृति और प्रकृति, इस बार दर्शकों के लिए लेकर आ रहे है शादी के मौसम के लिए एक मजेदार पेप्पी गीत ‘सिंगल सैयां’, जिससे वह 2022 के ‘सांग ऑफ़ थी इयर’ होने का दावा करते है। बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका, संगीतकार, पायल देव ने पहली बार पॉप सेंसेशन जोड़ी कक्कड़ सिस्टर्स के साथ जुड़कर ‘सिंगल सैयां’ गाना तैयार किया हैं। इस गाने की शोभा और भी बढ़ाने के लिए, जुड़वा बहनो के साथ चार्मिंग और टैलेंटेड अभिनेता पार्थ समथान भी म्यूजिक वीडियो में डांस करते हुए नज़र आएँगे। इस गाने की खूबसूरत धुन को पायल देव ने कंपोज किया है और इसके बोल गुरप्रीत सैनी द्वारा लिखे गए हैं l ‘सिंगल सैयां’ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को समर्पित एक गीत है,जिसमे आदिल शेख ने अपने निर्देशन से एक प्यारी प्रेम कहानी दिखाई है।   यह म्यूजिक वीडियो, डेस्टिनेशन वेडिंग में शिरकत हुए सुकृति, प्रकृति और पार्थ द्वारा निभाए गए तीन दोस्तों के बारे में है, जो काफी मजेदार और उत्साहित करने वाला है। इंडस्ट्री के ऐसे टैलेंटेड आर्टिस्ट्स के साथ, यह गीत हमें आकर्षक हुक स्टेप के साथ ही, रंगीन और ग्लैमरस वेडिंग सेटिंग में ले जाता है, जो हमें नृत्य और जश्न मनाने का एक और मौका देती है।

 ‘सिंगल सैयां’ गाने के लॉन्च से खुश, सुकृति – प्रकृति दोनों का कहना है की, हमने गाने के निर्माण की प्रक्रिया का पूरा आनंद लिया है, विशेष रूप से टैलेंटेड पायल देव के साथ जो सबसे प्यारी इंसान हैं। यह उनके साथ हमारा अब तक का पहला कोलैबोरेशन है और उनके साथ हमारा अनुभव हमारी अपेक्षा से कहीं अधिक अविश्वसनीय रहा। पार्थ के साथ काम करके हमें खाफी अच्छा लगा और गाने की शूटिंग के दौरान हमने बहुत अच्छा समय बिताया। यह सभी वर-वधूओं के संगीत में नाचने के लिए निश्चित रूप से बेहद अच्छा गीत है, और हम सभी को इस पर डांस करते देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। ‘सिंगल सैयां’ के रिलीज पर, पार्थ समथान ने कहा, “मैं एक ऐसे गाने का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं जो इतना जीवंत, ऊर्जावान है और जो इस संगीत सीजन में अनुपात से बाहर निकलने की क्षमता रखता है। सिंगल सैयां एक मनोरंजक गीत है और डांस करने के लिए एकदम परफेक्ट सॉन्ग है। सुकृति, प्रकृति और VYRL ओरिजिनल्स की टीम के साथ म्यूजिक वीडियो की शूटिंग का अनुभव अद्भुत रहा। कक्कड़ बहनो के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका था और यह वाकई एक प्यारा अनुभव रहा है।’

Leave a Reply

Next Post

'बिकनी पहनें या हिजाब यह महिलाओं की पसंद', प्रियंका गांधी का बयान, भाजपा ने किया मलाला का विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनकर आने पर चल रहे विवाद के बीच प्रियंका गांधी ने टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि चाहे बिकिनी हो या फिर घूंघट या फिर जीन्स, यह […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान