महेश भट्ट के साथ एक इंटरनेशनल सॉन्ग कर चुके पहलवान संग्राम सिंह फिर दिखाई देंगे एक सिंगल म्यूजिक वीडियो में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 29 मई 2024। खेल जगत को अपने पहलवानी दबंगई से चौकानेवाले रेसलर संग्राम सिंह,अपनी शख्सियत को हर अंदाज में बखूबी पेश करना ,अच्छी तरह से जानते हैं। रेसलिंग में उनका कोई हाथ नही पकड़ सकता तो वही योग और आध्यात्म से उनका जुड़ाव बेजोड़ हैं। तभी तो देश की युवाओं के लिए पहली बार एक अनोखे सिंगल म्यूजिक वीडियो के जरिये संग्राम सिंह दिखाएंगे अपनी ऐसी झलक जो नए जवानों को काफी कुछ सिखाएगा। हाल ही में संग्राम सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर अपने आनेवाले इस गाने की पहली झलक की फ़ोटो साझा की। जो अपने आप मे काफी कुछ कहती हैं। संग्राम सिंह कहते हैं कि ,”ये गाना नए बच्चो को उनके कैरियर के लिए इंस्पायर करेगा। इस गाने की खासियत हैं कि इसे 22 साल के बच्चे ने लिखा हैं और गाया भी हैं । मुझे बहुत खुशी हैं कि मैं इस गाने का हिस्सा बन पाया। आपको बता दे कि महेश भट्ट के साथ संग्राम सिंह पहली बार एक।इंटरनॅशनल गाने में काम कर चुके हैं। इसके अलावा अपने अभिनय का जलवा ओम पुरी और जिमी शेरगिल की फ़िल्म युवा में भी उनका एक किरदार था।  डायरेक्टर श्याम बेनेगल के साथ भी संग्राम सिंग एक बायोपिक करनेवाले थे लेकिन कुछ कारणों से बात आगे नही बड़ी। बहुत ही जल्द संग्राम सिंह सीरीज भी भी दिखाई देंगे। बिग बॉस में भी ये नजर आ चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

कान्स फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला की गौरवपूर्ण उपलब्धि

शेयर करेप्रतिष्ठित विबा ग्लोबल गाला पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कलाकार बनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 29 मई 2024। अगर भारतीय मनोरंजन उद्योग की कोई एक अभिनेत्री है जिसने 77वें कान्स फेस्टिवल में धूम मचा दी है और देश को पहले से कहीं ज्यादा गौरवान्वित किया है, तो वह हैं […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत