चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर रायपुर से गिरफ्तार, निवेश के नाम पर दो करोड़ से ज्यादा ठगे थे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 30 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस टीम और साइबर सेल ने चिटफंड कंपनी के फरार डायरेक्टर तरुण साहू को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब दो साल से फरार चल रहा था। उसने लोगों को माइक्रो निवेश का झांसा देकर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की थी। पकड़ा गया आरोपी पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  जानकारी के मुताबिक, चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड साल 2020 में जिले में अपना ऑफिस संचालित कर रही थी। इस दौरान कंपनी की ओर से लोगों को माइक्रो निवेश कर रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया। उसकी बातों में आकर तमाम लोगों ने कंपनी में रुपये लगाए। इसके बाद आरोपी 2 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा लेकर भाग निकले। कंपनी दफ्तर में ताला देख लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

आरोपी तरुण साहू को ही पुलिस मुख्य डायरेक्टर बता रही है। पूछताछ में आरोपी तरुण ने पुलिस को बताया कि खैरागढ़ में चिटफंड कंपनी खोलकर सैकड़ों लोगों से रकम का निवेश कराया था। इस धोखाधड़ी में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं, जो निदेशक के पद पर काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इनमें से चार आरोपियों को दो साल पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

खैरागढ़-छुईखदान- गंडई की एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि चिटफंड कंपनी सर्वोदय मल्टीट्रेड माइक्रो इंवेस्टमेंट के मुख्य डायरेक्टर तरुण साहू को गिरफ्तार किया गया है। इस पर दो करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी का आरोप हैं। पुलिस नियमानुसार आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवागमन साधनों को मजबूत करने के लिए हो रहा है सड़कों एवं पुलों का निर्माण

शेयर करेसड़क एवं पुलों के 520 कार्यों के लिए मिली 5680 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 30 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में आवागमन के साधनों को मजबूत करने के लिए सड़कों एवं पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला