मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोहन खलखो से महुआ एंव तेंदूपत्ता संग्रहण की ली जानकारी

शेयर करे

महुआ से सेनेटाईजर बनाने वाले स्व-सहायता समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित

समूह की महिलाओं को 1152 लीटर सेनेटाईजर विक्रय सेे 1.35 लाख का हुआ लाभ

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 09 अगस्त 2020। विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने रायपुर निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जशपुर कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम विपतपुर के महुआ संग्राहक सोहन खलखो से संग्रहण की जानकारी ली। सोहन खलखो ने बताया कि महुआ का समर्थन मूल्य में 17 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया गया है। बाजार में महुआ का रेट बढ़कर 40 रूप्ए हो गया, उनकी आमदनी बढ़ी। उन्हें इस वर्ष 28 हजार का लाभ हुआ।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जशपुर जिले में महुआ से सेनिटाईजर बनाने वाली सिनगी स्व-सहायता समूह की सचिव श्रीमती करूणा भगत ने बताया कि वन विभाग से मिलकर वनधन विकास योजना के तहत् 10 आदिवासी स्व-सहायता समूह की महिलाएं सेनिटईजर बनाने का कार्य रही हैं। मई 2020 से जुलाई 2020 तक 3150 लीटर सेनिटाईजर बना चुके हैं। समूह द्वारा 1152 लीटर सेनिटाईजर का विक्रय कर 5 लाख 52 हजार रूपए अर्जित किया है। इससे समूह को 1 लाख 35 हजार की राशि का मुनाफा हुआ है। मुख्यमंत्री ने महुआ से लड्डू बनाने वाली स्व-सहायता समूह की सचिव दुर्गा भगत से महुआ लड्डू की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नए-नए प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

जशपुर के कार्यक्रम स्थल पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कलेक्टर महादेव कावरे, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, आदिवासी समाज के भाई बंधु, प्रयास व एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं और स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने वनाधिकार पर केन्द्रित पुस्तिका ‘नई आशाएं‘ का किया विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 09 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई ‘वन अधिकार नई आशाएं‘ एवं प्रयास तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की उपलब्धियों की […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट