अभिनेत्री कंगना रणौत का हिमाचल सरकार पर आरोप, कहा- आपदा कोष नहीं हो रहा संचालित, बहुत शर्म की बात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

शिमला 06 अक्टूबर 2023। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए लोग आपदा कोष में दान कर रहे हैं। हिमाचल से होने के बावजूद कंगना की ओर से आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा था। इसी क्रम में कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आपदा कोष संचालित नहीं हो रहा है। 50-60 बार पैसा देने का प्रयास किया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी वित्त टीम की बातचीत से जुड़े स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं। साथ ही लिखा है कि मैं और मेरी वित्त टीम हिमाचल बाढ़ आपदा के लिए दान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार से आपदा कोष ऑपरेट नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार प्रयास करने के बाद मेरी टीम केवल कुछ राशि ही दान कर पाई और इससे अधिक दान नहीं हो पा रहा है, ‘बहुत शर्म की बात है’।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए देश-विदेश से हिमाचल सरकार को पैसा प्राप्त हो रहा है। कई बॉलीवुड कलाकार भी पैसा दे चुके हैं। हिमाचल की होने के बावजूद कंगना की ओर से हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर खूब हल्ला मचा था।

Leave a Reply

Next Post

झूठा है शराब घोटाला : सीएम केजरीवाल बोले- केस में पार्टी को फंसाने की कोशिश, संजय सिंह के करीबियों से पूछताछ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 अक्टूबर 2023। प्रवर्तन निदेशालय ने संजय सिंह के करीबियों को समन जारी किया है।तो वहीं सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा। संजय सिंह के करीबी सर्वेश मिश्रा, कंवरबीर सिंह और विवेक त्यागी को तलब किया गया है। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान