अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी भारत की भूमिका, अमेरिकी सरकार का दावा- जी20 की अध्यक्षता से मिलेगा फायदा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 27 फरवरी 2023। अमेरिकी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका आने वाले दिनों में बढ़ेगी, साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका भी करीब आएंगे। बीते हफ्ते सिलिकॉन वैली में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए अमेरिकी सरकार की दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी नैंसी इजो जैक्शन ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि जी20 की अध्यक्षता मिलने से भारत को हर क्षेत्र में विकास करने में मदद मिलेगी। 

बता दें कि भारत को बीते साल एक दिसंबर को जी20 का अध्यक्ष बनाया गया था। जैक्सन ने कहा कि जैसा कि हम देख हैं रहे हैं कि भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। हम जानते हैं कि वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका बढ़ेगी और इसके साथ भारत और अमेरिका के संबंध भी मजबूत होंगे। प्रेसीडेंट एडवाइजरी कमीशन ऑन एशियन अमेरिकन के सदस्य अजय जैन भुतोरिया ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिकी सरकार के कई अधिकारी शामिल हुए और उन्होंने भारत अमेरिका संबंधों, अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की अहमियत को लेकर बातचीत की और लोगों के सवालों के जवाब दिए। 

जैक्सन ने बताया कि इस बातचीत के दौरान भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भूमिका, जी20 की अध्यक्षता और अमेरिकी सरकार द्वारा भारत में वीजा टाइम को कम करने संबंधी चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में नैंसी जैक्सन के अलावा यूएड की डिप्टी मिशन डायरेक्टर, इंडिया केरेन क्लीमोस्की, डिविजन चीफ फॉर आउटरीच एंड इंक्वायरीज ब्यूरो की काउंसलर जेनिफर सुडवीक, वीजा सर्विस अफेयर ऑफिस के जेन मिलर आदि अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Next Post

नागालैंड-मेघालय में कड़ी सुरक्षा के बीच 118 सीटों पर मतदान जारी, 550 कैंडिडेट की किस्मत का होगा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   शिलांग/कोहिमा 27 फरवरी 2023। पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में सोमवार सुबह से ही मतदान जारी है। लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह है। दोनों ही राज्यों में सुबह सात बजे से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। पूर्वोत्तर के दो […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़