IND vs WI: दूसरा टी-20 जीतकर पाकिस्तान की बराबरी कर सकता है भारत, अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 फरवरी 2022। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत के पास पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है। 2021 टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं गंवाया है। इस दौरान टीम इंडिया लगातार सात मैच जीत चुकी है। अगर भारत टी-20 सीरीजी का दूसरा मैच भी जीतता है तो यह टी-20 में भारत की लगातार आठवीं जीत होगी। इसके साथ ही भारत पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा। पाकिस्तान ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे।  टेस्ट खेलने वाले देशों में लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है। अफगान टीम ने 2018-19 में लगातार 12 मैच जीते थे। वहीं 2016-17 में इसी अफगान टीम ने लगातार 11 मैच जीते थे। 2018 में ही पाकिस्तान की टीम लगातार नौ टी-20 मैच जीत चुकी है। इंग्लैंड और आयरलैंड भी लगातार आठ टी-20 मैच जीत चुके हैं। 

चौथी बार लगातार सातवां मैच जीता है भारत
भारतीय टीम अब तक के करियर में चार बार लगातार सात मैच जीत चुकी है। 2021-22 से पहले 2018, 2016 और 2012-14 में भारतीय टीम लगातार सात मैच जीत चुकी है, लेकिन कभी भी लगातार आठवां मैच नहीं जीती है। ऐसे में रोहित की टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा मैच जीतकर यह रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी। 

इस दौरे में लगातार चार मैच हार चुकी है कैरिबियाई टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली तीन टी-20 सीरीज में भारत को जीत मिली है। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2017 में टी-20 सीरीज में भारत को हराया था। पांच वर्षों में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज नहीं हरा पाई है। वेस्टइंडीज की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है, जिसमें तीन वनडे और एक टी-20 शामिल है। भारत अगर मौजूदा सीरीज जीतता है तो टीम इंडिया का नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद रोहित शर्मा की अगुआई में टीम लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन पर हमले की पोजिशन में 40 फीसदी रूसी सेना तैनात, किसी भी बहाने हो सकता है आक्रमण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। यूक्रेन को लेकर रूस का रुख दुनिया के लिए अभी भी अस्पष्ट है। रूस कब, कैसे और कौन सी चाल चलेगा, यह सिर्फ उनके राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को ही पता है। दरअसल, हाल ही में रूस ने एक वीडियो जारी कर […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर