नक्सलियों की साजिश नाकाम: बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद, जवानों ने मौके पर ही किया निष्क्रिय

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 28 मार्च 2025। सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन जवानों ने 45 किलो के आईईडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह 8 बजे के दरमियान पालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर निकली सीआरपीएफ 222 बटालियन द्वारा चेरपाल से 2 किलोमीटर दूर चेरपाल पालनार के बीच नक्सलियों ने आईईडी लगाया था। नक्सलियों का मकसद सुरक्षाबलों के जवानों के वाहन को निशाना बनाना था। इसके लिए 45 किलो के आईईडी को जमीन में लगाया गया। जिसे जवानों ने बरामद किया। वहीं सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों द्वारा आईईडी कमांड स्वीच सिस्टम से लगाया गया था। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे विफल हो गए।

Leave a Reply

Next Post

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर, राहगीर को सड़क पर रौंदा; मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 28 मार्च 2025। कोरबा-चांपा एनएच मुख्य मार्ग सरगबुंदिया स्थित मड़वारानी मंदिर के समीप भारी वाहन की चपेट में आने से राहगीर की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जहां इस हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के कुछ […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव