संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का किया शुभारंभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 नवम्बर 2022। संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने  जिला मुख्यालय मोहला के शासकीय हाई स्कूल मैदान में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का शुभारंभ किया। मंडावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक  खेल का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं खेलों को संरक्षित करने एवं सहेजने के लिए शासन द्वारा यह पहल की गई है। उन्होंने सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें।

गौरतलब है कि छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में कुल 978 प्रतिभागी भाग ले रहे है। इसमें गिल्ली-डंडा, पिट्टुल, सांखली, लंगड़ी दौड़, रस्सा-कस्सी, बांटी , बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद का आयोजन किया गया। इसके साथ ही 6 नवंबर को खो-खो और 7 नवम्बर को कबड्डी का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में युवाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्ग तथा सभी वर्ग की सहभागिता है।

Leave a Reply

Next Post

'यह गुजरात मैंने बनाया'; पीएम मोदी ने दिया नया नारा, भाजपा की बड़ी जीत का किया दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 07 नवंबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है। पीएम मोदी रविवार को कहा कि घृणा फैलाने वाली और गुजरात को बदनाम करने वाली ताकतों को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बाहर फेंक […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब