भारी भरकम बिजली बिल से जनता पहले ही परेशान है, उस पर 7.10 प्रतिशत एफपीपीएस सरचार्ज लगाना अत्याचार

admin
शेयर करे

जुलाई में एफपीपीएस -1.44 प्रतिशत था जिसे बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत किया गया, कोयला पर सेस हटाने का भी बिल में कोई राहत नही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 नवंबर 2025। बिजली बिल हाफ योजना शुरु करने एवं फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज घटाने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट तक छूट को शुरू किया जाए, फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज को पूर्व की तरह – 1.41 प्रतिशत रखा जाये और कोयला में जो केंद्र सरकार ने 400 रु प्रति टन सेस को खत्म किया है, उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिये। बिजली के प्रति यूनिट दर में कमी किया जाया ताकि प्रदेश की जनता को महंगी बिजली से राहत मिल सके। भाजपा की सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना में 400 यूनिट तक मिलने वाली छूट को खत्म किया है और फ्यूल पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज को-1.41 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.10 प्रतिशत किया है जिसके कारण आम जनता को भारी भरकम बिजली बिल से परेशानी हो रही है। भाजपा सरकार का यह जनविरोधी निर्णय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य बनने के बाद से प्रदेश में बिजली के दाम सबसे ज्यादा वर्तमान समय में है। सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना को बंद कर दिया जिससे लोगों के बिजली के बिल दुगुना, तिगुना से भी अधिक आ रहा है। महंगी बिजली के बाद भी सरकार, जनता को चौबीस घंटे बिजली नहीं उपलब्ध करवा पा रही। ग्रामीण क्षेत्र में आठ-नौ घंटे तक हो रही बिजली कटौती से जनता परेशान हो रही है। लोग बिजली कटौती के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर है। कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है। जनता में बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आक्रोश और निराशा है उसके बाद भी सरकार बिजली के दामें पर लूट जारी रखे हुए है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस की एसआईआर निगरानी समिति की बैठक संपन्न

शेयर करेसभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए का प्रशिक्षण किया जायेगा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 14 नवंबर 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में हो रही एसआईआर की निगरानी समिति की बैठक आज राजीव भवन, रायपुर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही