’25 साल बाद भी आदिवासी समाज को नहीं मिला पूरा हक’, चंपई सोरेन बोले- 30 हजार एकड़ जमीन छिनी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 13 नवंबर 2025। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा है कि राज्य गठन के 25 वर्ष बीत जाने के बावजूद आदिवासी समाज को उनका पूरा हक और सम्मान अब तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासियों की पहचान की बुनियाद हैं, लेकिन इन तीनों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। सोरेन ने दावा किया कि अब तक करीब 30 हजार एकड़ जमीन आदिवासियों से छीनी जा चुकी है, जिससे सामाजिक असंतुलन और आर्थिक असमानता गहराती जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास की आड़ में आदिवासी समुदाय को हाशिये पर धकेला जा रहा है, जबकि उनकी संस्कृति और परंपरा को सम्मान की आवश्यकता है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि गुआ और खरसावां गोलीकांड जैसी घटनाएं इस अन्याय की गवाही देती हैं, जिनमें निर्दोष आदिवासी शहीद हुए थे।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि आदिवासी समाज एकजुट होकर अपने अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष करे। यही बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे महान वीरों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई का है। यदि समाज एकजुट रहा तो झारखंड की धरती पर आदिवासी समुदाय फिर से अपनी असली पहचान और गौरव हासिल करेगा।

Leave a Reply

Next Post

मोहन भागवत के बयान पर दिग्विजय सिंह का पलटवार,कहा-हिंदू धर्म की तुलना संघ से करना सनातन धर्म का अपमान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 13 नवंबर 2025। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख ने आरएसएस जैसे अपंजीकृत संगठन की तुलना हिंदू धर्म से करके करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज