“पहेली गीत 2” को लॉन्च कर मुकेश खन्ना ने किया स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 अगस्त 2025। टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय चरित्र और देश के पहले सुपर हीरो शक्तिमान मुकेश खन्ना ने महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों को ट्रिब्यूट पेश करने के लिए अपने एल्बम क्रांतिकारी पहेली के दूसरे गीत “पहेली गीत 2” को मुंबई के स्टार हाउस में लॉन्च किया। मुकेश खन्ना ने इस गीत के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।  एक महत्वपूर्ण मैसेज के साथ वह यह गीत लेकर आए हैं। इस वीडियो के द्वारा वह बच्चों और युवाओं को कुछ सिखाने के उद्देश्य के साथ हाजिर हुए हैं। इस गीत मे पहेली के रूप में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और उनके ऐतिहासिक कार्यो की बातेँ हैं। मुम्बई में खुद मुकेश खन्ना ने इस वीडियो सॉन्ग को लांच किया। इस अवसर पर उनके साथ गीतकार दीपक त्रिपाठी, संगीतकार सूर्या राजकमल और कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना सहित गाने से जुड़ी टीम भी उपस्थित रही। यह देशभक्ति गीत भीष्म इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है जिसे दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

भीष्म इंटरनेशनल प्रस्तुत इस गीत को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसमें बच्चों से मुकेश खन्ना पहेलियां बुझाते हैं, स्वतंत्रता सेनानियों के कारनामों के बारे में गीत के माध्यम से वह पूछते हैं कि क्रांतिकारी का नाम बताओ? फिर बच्चे उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का नाम बताते हैं। इस गीत में चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर, मंगल पांडे, अशफ़ाक उल्लाह खान के बारे में बताया गया है जबकि इस गाने के पहले भाग में झांसी की रानी, शहीद राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, तुर्रम खान जैसे क्रांतिकारियों के बारे में जानकारी बताई गई है। गाने के अंत में मुकेश खन्ना ने सभी से आव्हान किया है कि सभी बच्चे, युवा देश के क्रांतिकारियों का नाम याद रखें। 7 हजार से ज्यादा क्रांतिकारी थे जिन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए।

मुकेश खन्ना ने बताया कि जय हिंद अभियान के द्वारा देश के स्वतंत्रता सेनानियों को हम शहीदों का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से लगातार सालों से मांग कर रहे हैं। इस गीत के माध्यम से श्रोता और दर्शक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानेंगे, हमारे इतिहास के बारे में जानेंगे, जिन वीरों ने कम उम्र मे जान कुर्बान कर दी, लोग उनके बारे में जानेंगे। ऐसे गीत जरूरी हैं। इसके बाद इसकी अगली कड़ी भी आएगी. हम इस गीत की श्रृंखला के माध्यम से उन सभी क्रांतिकारियों को याद करेंगे और बच्चों व युवाओं के दिल दिमाग में उनके नाम और काम को स्थापित करेंगे। मुकेश खन्ना का एक और देशभक्ति गीत ‘सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ भी 12 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

अडानी को फायदा पहुंचाने बिजली बिल हॉफ योजना बंद किया

शेयर करेसोलर पैनल का सबसे बड़ा निर्माता अडानी इसीलिये सरकार सोलर पैनल लगाने पर जोर दे रही मुफ्त बिजली का वादा झूठा यदि ऐसा है तो सोलर पैनल सरकार मुफ्त में लगाये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 अगस्त 2025। अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार ने बिजली बिल हॉफ योजना […]

You May Like

तीन मैचों में पांच अंक लेकर पूर्वांचल विवि ने जीता खिताब....|....हरमिलन बैंस: एशियाड में जीत चुकीं दो रजत....|....हर महीने 4% मुनाफे का लालच देकर 3.12 करोड़ की ठगी....|....259 पटवारियों पर प्रशासन सख्त....|....26 साल का हुआ छत्तीसगढ़: सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई....|....जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आज से पहली बार शुरू होंगे विशेष चेस्ट क्लीनिक....|....प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित....|....ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता....|....यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ!....|....मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू