खालिस्तान समर्थकों को ललकारती नजर आईं कंगना, बोलीं- पंजाब का आतंक देख शर्मिंदगी होती है?

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 मार्च 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस आए दिन किसी न किसी पर अपने शब्दों के तीर चलाती नजर आती हैं। एक बार फिर वह अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पंजाब के आतंक पर गुस्सा निकाला है। साथ ही एक बार फिर खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद करती नजर आई हैं। उन्होंने खालिस्तान के खिलाफ कही गई अपनी तीन साल पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा है कि ‘उस दौरान जो लोग मुझसे खफा हो गए थे, क्या उन्हें शर्म आती है?’ 

बैन करने वालों पर फूटा गुस्सा
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से एक पोस्ट शेयर किया है। कंगना ने लिखा है, ‘जब तीन साल पहले मैंने खालिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की थी तो मेरे सभी ब्रांड्स ने मुझसे मुंह फेर लिया। लाखों लोगों ने मुझे अनफॉलो किया। डिजाइनर्स ने मेरे साथ पिक्चर्स डिलीट कर दीं और मुझे पूरी तरह से बैन कर दिया। मैं सोचती हूं कि आज पंजाब के आतंक को देख के उनको शर्मिंदगी होती है? क्या उनको लगता है कि उन्होंने गलत किया? या खून पीने की प्यास थी, किसका पीया, क्यों पीया यह अप्रासंगिक है?

दी खुद से सवाल करने की सलाह
कंगना रणौत ने आगे लिखा, ‘अगर थोड़ी भी इंसानियत है तो शर्मिंदगी जरूर होगी, लेकिन अगर राक्षस हैं तो फिर उनका तो काम ही धर्म का नाश और अधर्म की जीत है। फिर कई शर्मिंदगी नहीं होगी। सोचो और खुद से पूछो।

‘बहस के लिए दी थी चुनौती’
कंगना ने अपने इस पोस्ट के जरिए एक बार फिर अपने विरोधियों को बहस के लिए आमंत्रित कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी एक्ट्रेस ने खलिस्तान विवाद पर एक पोस्ट साझा किया था। दरअसल, हाल ही में पंजाब में अजनाला पुलिस स्टेशन पर ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने हमला किया। इसी मसले पर कंगना ने पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘अगर खलिस्तानी मुझे गोली न मार दें, तो मैं बहस के लिए तैयार हूं।’ अब एक बार फिर पोस्ट साझा कर वह चर्चा में आ गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, छह लोगों को किया था अगवा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 05 मार्च 2023। कोंडागांव जिले के पुगारपाल थाना इलाके के तुमड़ीपारा खासपारा गांव में रहने वाले छह ग्रामीणों को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। चार ग्रामीणों को छोड़ दिया। दो ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ जंगल ले गए, यहां से एक ग्रामीण किसी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड