“जर्सी” से बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं शाहिद कपूर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / -अनिल बेदाग़

मुंबई 19 दिसंबर 2021। एक उत्कृष्ट अभिनेता, शाहिद कपूर अपने हर शॉट को परफेक्ट करने के लिये अपना सबकुछ देते हैं। सुपरस्टार बहुप्रतीक्षित जर्सी में अपनी रॉ और शुद्ध प्रतिभा के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। ढाई साल की अवधि के बाद अपने पसंदीदा अभिनेता को देखने के लिए उनके प्रशंसकों का इंतजार 31 दिसंबर को पूरा होगा। और यह इंतेज़ार निश्चित रूप से देखने लायक है। दरअसल, जर्सी को शाहिद ने अपना खून-पसीना दे दिया है…और यह सच है।     जर्सी के लिए एक क्रिकेटर की भूमिका निभाने के लिए शाहिद कपूर ने गहन और कठोर प्रशिक्षण लिया है। फिल्म के लिए दिन-ब-दिन प्रशिक्षण लेते हुए, शाहिद कपूर ने भूमिका को पूर्ण करने के लिए अपना सब कुछ दिया। वह न केवल हर एक शॉट को परफेक्ट करना चाहते थे, बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके  अपने होंठ पर चोट लग गयी थी। और 25 टांके लगाने के बाद शाहिद जर्सी के लिए जोरदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर वापस आए।  सेट पर शाहिद की दुर्घटना के बारे में बात करते हुए, निर्माता अमन गिल ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि शाहिद एक पूर्णतावादी हैं, लेकिन उस दिन हमने जो देखा वह शाहिद द्वारा सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन था! वह अपने टांके के बाद सेट पर वापस आ गए थे और हम उनके अभिनय के प्रति उनके जुनून से सभी चकित थे। उन्होंने अर्जुन की कच्ची भावनाओं को पर्दे पर जीवंत करने के लिए अपना सब कुछ दिया है और जब आप फिल्म देखेंगे तो आप इसे देख पाएंगे।”  फ़िल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अल्लू अरविंद द्वारा प्रस्तुत, फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता गौतम तिन्ननुरी ने किया है। फ़िल्म का निर्माण अमन गिल, दिल राजू और एस नागा वामसी द्वारा किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

उर्वशी शर्मा ने जिम में उठाया 80 किलो का वज़न

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / -अनिल बेदाग़ मुंबई 19 दिसंबर 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर सचिन जोशी की पत्नी उर्वशी शर्मा इन दिनों जिम में घंटों-घंटो तक पसीना बहा रही हैं। कोरोना काल में अपने आप को फिट रखना उर्वशी की पहली पसंद हैं ।इसीलिए अपने फैमिली लाइफ से टाइम निकालकर […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले