बर्तन और पकौड़े लेकर आया विपक्ष, राज्य सरकार के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नागपुर 15 दिसंबर 2023। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के छठे दिन विपक्षी दलों के नेताओं ने बेरोजगारी और परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। महा विकास आघाड़ी गठबंधन के विधायक शुक्रवार को विधान भवन की सीढ़ियों पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस गठबंधन में शिवसेना (यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का शरद पवार गुट और कांग्रेस शामिल हैं।  विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, विधायक सतेज पाटिल और सचिन अहीर समेत अन्य नेता बर्तन और पकौड़े लेकर आए । पत्रकारों से बात करते हुए दानवे ने दावा किया कि राज्य में बेरोजगार युवाओं की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियों के बारे में विज्ञापन देती रहती है, लेकिन वह रिक्तियां नहीं भरती है। दानवे ने तंज कसते हुए कहा, “बेरोजगारी और परीक्षा पेपर लीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी हैं।”

बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC या कक्षा 12वीं) का पेपर मार्च महीने लीक हो गया था। 12वीं का पेपर बुलढाणा जिले के सिंदखेड राजा से लीक हुआ था। महाराष्ट्र एचएससी मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सुबह 11 बजे से शुरू होने वाला था लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मामले की शुरूआती जांच में तब शिवाजी पार्क पुलिस ने इस मामले में 3 विद्यार्थियों समेत एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एग्जाम सेंटर में ही एक स्टूडेंट के पास से मोबाइल जब्त किया गया था, मोबाइल की जांच में उसमें 10 बजकर 17 मिनट पर गणित के पेपर का कुछ हिस्सा आया हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की कैद, दस लाख रुपये का जुर्माना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सोनभद्र 15 दिसंबर 2023। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को किशोरी से दुष्कर्म मामले में सजा का एलान हो गया है। भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को कोर्ट ने 25 साल की कैद तथा 10 लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप