छत्तीसगढ़: सूरजपुर में 10वीं के छात्र की हत्या, घर से एक किमी दूर खून से लथपथ मिला शव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 26 सितम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं के छात्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। छात्र देर रात तक घर में पढ़ाई कर रहा था। सुबह उसके घरवालों को घर से एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से लथपथ शव मिला। वारदात जयनगर थाना क्षेत्र के लटोरी चौकी के बृजनगर गांव की है।  पुलिस ने  अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 बृजनगर का रहने वाला 15 साल का रितिक राजवाड़े कक्षा 10वीं का छात्र था। वह यूवी संस्कार स्कूल में पढ़ाई करता था। 24 सितंबर (शुक्रवार) रात वह रोज की तरह पढ़ाई कर रहा था। रात करीब 11 बजे परिजन सोने के लिए चले गए और रितिक पढ़ाई करता रहा। इसी दौरान अचानक वह लापता हो गया। सुबह करीब 3 बजे जब परिजनों की आंख खुली तो रितिक के कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर गए, जहां रितिक नहीं था। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन में घर से करीब 1 किमी दूर खून से लथपथ उसका शव झाड़ियों के बीच मिला है।  रितिक के गले और माथे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान मिले हैं।

अभी तक आरोपियों का नहीं लगा कोई सुराग

हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं हो सका। लटेरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि, पुलिस परिजनों से किसी से विवाद होने को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि रितिक के परिवारवालों से किसी का कभी कोई झगड़ा या लड़ाई तो नहीं हुआ है, जिसका बदला लेने के लिए बच्चे की हत्या कर दी गई । फिलहाल पुलिस इस एंगेल से भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को पकड़कर जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

किसानों के भारत बंद से जाम हुआ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। तीन नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते एक तरफ दिल्ली की सीमाओं पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप