एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने BCCI के सचिव जय शाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बीसीबी के प्रमुख नजमुल हसन की जगह लेंगे

मैं इस सम्मान को स्वीकार करता हूंः जय शाह

ACC का अध्यक्ष बनने पर जय को बधाईः गांगुली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया। जय शाह अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन की जगह लेंगे. वह सबसे कम उम्र में इस शीर्ष पद पर पहुंचने वाले खेल प्रशासक भी हैं ।

32 साल के जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने वाले सबसे युवा प्रशासक हैं. सलाना आम बैठक (AGM) में वर्चुअल तौर पर शाह को नया अध्यक्ष चुना गया। 

एजीएम को संबोधित करते हुए, नव-निर्वाचित एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, ‘मैं इस सम्मान को स्वीकार करता हूं और मैं बीसीसीआई में मेरे सम्मानित सहयोगियों को मुझे नामित करने और मुझे इस प्रतिष्ठित पद के योग्य मानने के लिए धन्यवाद देता हूं। इस क्षेत्र में खेल को व्यवस्थित करने, विकसित करने और बढ़ावा देने के उद्देश्य से गठित एसीसी तेजी से बढ़ा है. हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो।’

जय शाह को मिली नई जिम्मेदारी पर बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने भी बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘एसीसी का अध्यक्ष बनने पर जय शाह को बधाई देता हूं। हमने साथ काम किया है, और मैं क्रिकेट के खेल को विकसित करने के उनकी योजनाओं और दूरदृष्टि से अच्छी तरह परिचित हूं. मैंने व्यक्तिगत रूप से उस उत्साह का अनुभव किया है जिसके साथ उन्होंने चंडीगढ़, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे की स्थापना और पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए काम किया।’ उन्होंने कहा कि बीसीसीआई हर मदद का विस्तार करेगी और एशिया में क्रिकेट गतिविधियों के पुनर्निर्माण और पुनर्गठन में एक बड़ी भूमिका निभाएगी।

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने भी जय शाह को नई उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘जय शाह को उनकी नई ऊंचाई के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। एसीसी को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और वह निश्चित रूप से सही व्यक्ति हैं. बीसीसीआई पहले भी हमेशा सदस्य बोर्डों के साथ खड़ी रही है और आगे भी अहम भूमिका निभाती रहेगी।’

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की स्थापना 19 सितंबर, 1983 को हुई थी. इस संगठन का मकसद एशिया में क्रिकेट के खेल को विकसित करना है। एसीसी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मान्यता प्राप्त है। भारत और पाकिस्तान समेत 25 देश ACC के सदस्य हैं. शुरुआत में सिर्फ 4 देश ही इसके सदस्य थे।

Leave a Reply

Next Post

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा से देर रात मिलने पहुंची Kiara Advani, मीडिया को देख उड़ गए होश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इन दिनों अपनी लव-लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि कियारा आडवाणी एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) को डेट कर रही हैं। वहीं अब कियारा आडवाणी को देर रात सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच