उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए 15 मजदूर रांची पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 02 दिसंबर 2023। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से बचाए गए झारखंड के 15 मजदूर शुक्रवार रात रांची पहुंचे। यहां पर पारंपरिक ‘ढोल और नगाड़ों’ के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, सीपीआई समेत विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर मौत के मुंह से बाहर आए मजदूरों के साथ उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। इन मजदूरों को हवाई मार्ग से दिल्ली से रांची लाया गया। हवाईअड्डे पर मजदूरों का स्वागत करने पहुंचे झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों का बचाना बहुत बड़ी सफलता है। सरकार इन मजदूरों की पूरी मदद करेगी। रांची एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मजदूरों को एक विशेष बस से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास ले जाया गया, जहां उन्होंने उनसे बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

खूंटी जिले के कर्रा के रहने वाले मजदूर विजय होरो ने कहा कि सुरंग हादसे के बाद शुरुआती तीन दिन कष्टदायक थे, लेकिन बाद में अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने के बाद उम्मीद जग गई थी। विजय बीए द्वितीय वर्ष के छात्र भी हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी खुशी बयां नहीं कर सकते और यह उनके लिए दोबारा जन्म लेने जैसा है। झारखंड के श्रम सचिव राजेश कुमार शर्मा ने मीडिया को बताया कि उत्तरकाशी में रह रहे सभी 15 श्रमिक, उनके 12 परिवार के सदस्य और राज्य सरकार के अधिकारी बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मजदूरों और उनके परिवारों के लिए सर्किट हाउस में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। वे रात वहीं रुकेंगे। शनिवार को उन्हें उनके संबंधित गांवों में भेजा जाएगा। मजदूरों के स्वास्थ्य जांच पर अधिकारी ने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने पहले ही उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा था।

मजदूरों का स्वागत करने एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि सभी मजदूर सही-सलामत रांची पहुंच गए हैं। सिलक्यारा सुरंग ऑपरेशन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय एजेंसियों को जाता है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में परियोजनाओं में लगी कंपनियों की कार्यप्रणाली और मजदूरों की सुरक्षा से समझौता पर सवाल उठाए। जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, हमें खुशी है कि हमारे श्रमिक सुरक्षित लौट आए। केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महत्वपूर्ण परियोजनाओं में श्रमिकों के हितों की रक्षा की जाए। 

Leave a Reply

Next Post

इंडियन चैंपियनशिप 2023 में लगेगा प्रतिभाशाली गोल्फर्स का मेला, तारीखों का हुआ एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। देश का क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब तीसरे इंडियन चैंपियनशिप गोल्फ टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट छह से आठ दिसंबर तक खेला जाएगा। वहीं, यूएस किड्स गोल्फ भी इस कार्यक्रम के लिए उत्साहित है। इस टूर्नामेंट में […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा