लालू यादव बोले- देश के गरीब, दलित और पिछड़े संविधान बदलने वालों की आंखें निकाल लेंगे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 15 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में काफी घबराहट है। ये लोग यह मानकर बैठे हैं कि वो (भाजपा) हार रहे हैं। जनता का मनोबल गिराने के लिए ‘400 पार’ का नारा दे रहे हैं। लगातार इनकी पार्टी के नेता खुलेआम बोल रहे हैं कि हम (भाजपा) संविधान को बदल देंगे। यह संविधान डॉ. बीआर अंबेडकर ने बनाया है। जो भी इसे बदलने की कोशिश करेगा, देश के गरीब, दलित और पिछड़े उनकी आंखें निकाल लेगी। 

लोकतंत्र खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं
लालू प्रसाद ने कहा कि भाजपा को तल्ख लहजे में कहा कि खबरदार अगर इस तरह का साहस किया तो देश की जनता माफ नहीं करेगी। लालू ने कहा कि देश में अपना शासन लाना चाहते हैं। तानाशाही लाना चाहते हैं। संविधान बदलने का मतलब लोकतंत्र को बदलना है। लोकतंत्र बदलने का मतलब है कि यह लोग देश में जनतंत्र नहीं चाहते। लोकतंत्र खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं। 

मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी
2024 में एनडीए को बहुमत आने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि बहुमत आने की कोई उम्मीद नहीं है। ये क्षेत्र में घूम-घूमकर कर बहुमत मांग रहे हैं और कह रहे हैं कि संविधान बदल देंगे, हमें वोट दीजिए। भाजपा और पीए नरेंद्र मोदी को याद रखना चाहिए कि पहले, मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने की बात की थी, और देश की जनता ने उनके इरादे का जवाब दिया। वही हाल इस बार भी होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

तमिलनाडु में राहुल के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई; चुनावी कार्यक्रम के लिए वायनाड जा रहे थे कांग्रेस नेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 अप्रैल 2024। तमिलनाडु के नीलगिरी में चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उड़न दस्ते के अधिकारियों ने तलाशी ली। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र केरल के […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर